यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mango Price in Siliguri: असम में बाढ़ के कारण सिलीगुड़ी में गिरी आम की कीमत, यहां देखिए आम व लीची के रेट
शहर के विभिन्न बाजार फलों के राजा आम से सजे हुए हैं। मालदह कृष्णनगर बारासात का आम आया हुआ है। ...और पढ़ें

सिलीगुड़ी, जागरण संवाददाता। शहर के विभिनन बाजार फलों के राजा आम से सजे हुए नजर आ रहे हैं। मालदह, कृष्णनगर, बारासात का आम आया हुआ है। कीमत भी अधिक नहीं है। इस समय लंगड़ा, हिमसागर आम की खेप आई है। दशहरी भी बाजार में प्रवेश कर चुका है। गुलाबखास आम आम खट्टा-मीठा स्वाद लिए हुए हैं। यहां से आम नेपाल, भूटान सहित आसपास के इलाके में भी जाता है। किंतु असम में बाढ़ आने की वजह से काफी वहां आम भेजने का काम बंद है। इसी कारण सिलीगुड़ी शहर में आम की कीमत में कमी है।
पिछले एक सप्ताह के दौरान आम की कीमत में लगातार कमी आ रही है। पहले लंगड़ा और हिमसागर आम की कीमत खुदरा बाजार में करीब सौ रुपये प्रतिकिलो थी। अब यह गिरकर पचास रुपये प्रतिकिलो तक हो गया है। आने वाले दिनों में आम की कीमत और भी कम होगी। वहां पर आम की खपत बहुत अधिक होती है। लेकिन बाढ़ के कारण आम वहां नहीं भेज पा रहे हैं। उपर से इस बाद आम का बंपर पैदावार भी इसकी कीमत को नियंत्रित रख रहा है।
इस बारे में सिलीगुड़ी फ्रूट एंड वेजीटेबल कमीशन एजेंट एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार का कहना है कि आम से बाजार पटा हुआ है। असम में बाढ़ के कारण आम की कीमत गिरी है। यहां प्रतिदिन आम की 30-35 गाड़ियां आती है। सेहत से भरपूर है आम उल्लेखनीय है कि आम विटामिनों से भरपूर है। गर्म के मौसम में इसको खाने से कई फायदे होते हैं। किंतु इसको खाने के समय कुछेक सावधानियां बरतने की आवश्यकता है तभी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
ऐसा माना जाता है कि आम को काफी देर तक ठंडे पानी में भिंगोकर रखना चाहिए उसके उपरांत ही इसका सेवन करना चाहिए। बाजार में लीची की भी बहार लीची भी बाजार में आ गई है। बाजार की दुकानें हो या फलों की छोटी-बड़ी गाड़ी सभी पर लीची नजर आ रही है। जिन्हें शहरवासियों को खरीदते देखा जा सकता है। लीची 80 से 100 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इस समय जो लीची बाजार में उतारी गई है वो खट्टा-मीठा स्वाद लिए हुए है। इस बारे में दुकानदारों का कहना है कि लीची की यह खेप आसपास के इलाके से आई है। मुजफ्फरपुर की लीची भी आ गई है। फिलहाल बाजार में लीची नजर आ रही है। जो बेहतरीन स्वाद लिए हुए है। मुज्जफरपुर की लीची बहुत ही मीठा स्वाद लिए हुए है। जिसकी बेहद मांग है। वहीं ग्राहकों का कहना है कि यह एक ऐसा फल है जिसे देख मन ललच उठता है। इसलिए इसे खरीदने पहुंचे है। परिवार के छोटे-बड़े सभी इसे बेहद पसंद करते हैं।
