Move to Jagran APP

22 जून से नौ दिवसीय चीन दौरे पर जाएंगी ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चीन सरकार के न्यौते पर 22 जून को नौ दिन की चीन यात्रा पर जाएंगी। चीन के महावाणिज्यदूत मा झानवू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 09 Jun 2018 11:03 AM (IST)Updated: Sat, 09 Jun 2018 11:03 AM (IST)
22 जून से नौ दिवसीय चीन दौरे पर जाएंगी ममता
22 जून से नौ दिवसीय चीन दौरे पर जाएंगी ममता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चीन सरकार के न्यौते पर 22 जून को नौ दिन की चीन यात्रा पर जाएंगी। चीन के महावाणिज्यदूत मा झानवू ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

झानवू ने यहां मीडिया को बताया कि वह इस यात्रा के दौरान तीन शहरों - बीजिंग, शंघाई और जिनान जाएंगी। इस दौरान बनर्जी से मिलने के लिए कुनमिंग के महापौर बीजिंग आएंगे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा , ‘‘ कई निमंत्रण मिलने के बाद मुख्यमंत्री की यह पहली चीन यात्रा होगी। हम इस यात्रा को महत्वपूर्ण मानते हैं क्योंकि पश्चिम बंगाल भारत की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।’’

झानवू ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं उनके प्रतिनिधिमंडल चीन के व्यापारिक घरानों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियां एवं उद्योगपतियों से भी मिलेंगी। चीन सरकार और विदेश मंत्रालय के अधिकारी मिलकर उनकी यात्रा का कार्यक्रम तय कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.