Move to Jagran APP

शिक्षा में बंगाल का गर्व है कूचबिहार : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने रिमोट कंट्रोल के जरिए कूचबिहार के विभिन्न इलाकों में 16 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 108 करोड़ 41 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 12:19 PM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 12:19 PM (IST)
शिक्षा में बंगाल का गर्व है कूचबिहार : ममता बनर्जी
शिक्षा में बंगाल का गर्व है कूचबिहार : ममता बनर्जी

कूचबिहार, संवाद सूत्र। शिक्षा के क्षेत्र में कूचबिहार बंगाल का गर्व है। माध्यमिक व उच्च माध्यमिक में कूचबिहार के बच्चे अच्छी रिजल्ट कर रहे हैं। ये बातें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहीं। दो दिवसीय कूचबिहार दौरे पर आई मुख्यमंत्री मंगलवार को रासमेला मैदान में आयोजित सरकारी कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने सरकारी सहूलियत प्रदान कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कृषि क्षेत्र के विकास के लिए किसानों को कृषि उपकरण, सेफ ड्राइव सेव लाइफ के तहत बाइक चालकों को हेलमेट, कन्याश्री व रूपश्री परियोजना के तहत कन्याओं को प्रशंसा पत्र, मत्स्यजीवियों को मत्स्य पालन की सामग्री, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, श्रमिकों को आर्थिक सहायता, कलाकारों को वाद्ययंत्र से लेकर विभिन्न सहायक सामग्रियों का वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने रिमोट कंट्रोल के जरिए कूचबिहार के विभिन्न इलाकों में 16 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 16 परियोजनाओं के लिए करीब 108 करोड़ 41 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने नौ परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इनके निर्माण पर 31 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च होंगे। सभा में 45 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न विकासमूलक परियोजनाओं की एक के बाद एक घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने सौ दिन काम में कूचबिहार को देश में पहला स्थान पाने पर लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कूचबिहार शहर को हेरिटेज का दर्जा दिया गया है। विकास के जो काम बाकी हैं, उसे पूरा किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र की भाजपा सरकार की तीव्र आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने एनआरसी के नाम पर लाखों लोगों को असम से खदेड़ दिया है। उन्होंने असम से बंगाल आने वाले लोगों का स्वागत किया। कहा कि गुजरात की हालत भी दयनीय है।

भाजपा सरकार के झांसे में आकर लोग आत्महत्या का रास्ता चुनने को विवश हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 46 कॉलेजों का निर्माण शुरू हुआ है। इसके अलावा 43 सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भी बनकर तैयार हो रहे हैं।

उन्होंने जनता को वंचित नहीं करने का वादा किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष, वन मंत्री विनय कृष्ण वर्मन, पर्यटन मंत्री गौतम देव, सांसद पार्थ प्रतीम राय, राज्य वन विकास निगम के चेयरमैन तथा विधायक उदयन गुह, कूचबिहार जिला परिषद के सभाधिपति उमाकांत वर्मन, सांसद विजय चंद्र वर्मन समेत कूचबिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के कई नेतृत्व उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न प्रांत से हजारों लोग रासमेला मैदान पहुंचे थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.