भूपेन हजारिका के पुण्यतिथि पर ममता ने किया याद
भूपेन हजारिका ऐसे विलक्षण कलाकार थे जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे। उन्हें श्रेष्ठतम सांस्कृतिक दूतों में से एक माना जाता है।
कोलकाता, जेएनएन। बांग्ला, हिंदी और असामी भाषा में कालजयी कविताएं और गीत गाने वाले मशहूर गायक भूपेन हजारिका को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके पुण्यतिथि पर याद किया है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ''पुण्यतिथि के मौके पर मैं मशहूर गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका को याद कर रही हूं। उनके संगीत दिल को झंकार देते हैं। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देती हूं।''
भूपेन हजारिका भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से एक बहुमुखी प्रतिभा के गीतकार, संगीतकार और गायक थे। इसके अलावा वे असमिया, बांग्ला और हिंदी भाषा के कवि, फिल्म निर्माता, लेखक और असम की संस्कृति और संगीत के अच्छे जानकार भी थे।
भारत के ऐसे विलक्षण कलाकार थे जो अपने गीत खुद लिखते थे, संगीतबद्ध करते थे और गाते थे। उन्हें दक्षिण एशिया के श्रेष्ठतम सांस्कृतिक दूतों में से एक माना जाता है।
उन्होंने कविता लेखन, पत्रकारिता, गायन, फिल्म निर्माण आदि अनेक क्षेत्रों में काम किया। भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण समेत कई अन्य सम्मान दिया है।