Move to Jagran APP

उत्तरी सिक्किम में चीन सीमा पर हिमस्खलन में दबने में मेजर शहीद

उत्तरी सिक्किम में चीन की सीमा पर तैनात एक मेजर हिमस्खलन के दौरान करीब छह फीट नीचे दब जाने के कारण शहीद हो गए।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 09:19 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 09:19 PM (IST)
उत्तरी सिक्किम में चीन सीमा पर हिमस्खलन में दबने में मेजर शहीद
उत्तरी सिक्किम में चीन सीमा पर हिमस्खलन में दबने में मेजर शहीद
गंगटोक [जागरण संवाददाता] । उत्तरी सिक्किम के भारत-चीन सीमा स्थित छारतेन गांव से करीब 40 किलोमीटर दूर पैगोंग की ओर तैनात भारतीय सेना के मेजर निशीत डोगरा (35) की हिमस्खलन की चपेट में आने से शनिवार को मौत हो गई। काफी देर तक उनका पता नहीं चला को खोज अभियान चलाया गया। काफी प्रयास के बाद मेजर डोगरा का शव बरामद किया जा सका। सेना की ओर से बताया गया कि नोएडा के रहने वाले थे।    रविवार को गंगटोक स्थित सदर अस्पताल एसटीएनएम में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर शव सेना को सौंप दिया है। शहीद मेजर डोगरा का शव नोएडा स्थित उनके पैतृक आवास पर भेज दिया गया है। बताया गया कि मेजर निशित डोगरा हिमस्खलन की वजह से बर्फ में करीब छह फीट नीचे दब गए थे।  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.