भव्य शिवरात्रि पर्व का होगा आयोजन
कर्सियाग : आगामी मंगलवार 13 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ पावन अवसर पर कर्सियाग के रा
कर्सियाग : आगामी मंगलवार 13 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ पावन अवसर पर कर्सियाग के राम मंदिर प्रागण में विविध कार्यक्रम सहित महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर राम मंदिर स्थित शिवालय में सार्वजनिक कल्याण व सुख शाति हेतु रूद्राभिषेक पूजन किया जायेगा। संध्या सात बजे से शहर में झाकी सहित शिव बारात बैंड बाजे के साथ निकाली जायेगी। रूद्राभिषेक का कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से सायं छह बजे तक, श्रृंगार साढ़े छह बजे से तथा महाआरती का कार्यक्रम सायं सात बजे संपन्न किया जायेगा। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रात्रि नौ बजे से आरंभ किया जायेगा। कल्याण हेतु रूद्राभिषेक भी रात्रि नौ बजे से ही किया जायेगा।राम मंदिर के पुरोहित अखिलेन्द्रनाथ द्विवेदी ने इस आशय की जानकारी दी।