आखिरकार टूटा पुलिस के धीरज का बांध,एक दिन में 45 गिरफ्तार
-स्वत संज्ञान लेते हुए 16 मामला भी दर्ज -लॉकडाउन तोड़ने वालों से कराई गई उठक-बैठक -
-स्वत: संज्ञान लेते हुए 16 मामला भी दर्ज
-लॉकडाउन तोड़ने वालों से कराई गई उठक-बैठक
-बेवजह इधर-उधर भटकने वालों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी: नोबेल कोरोना वायरस ने पूरे विश्व के साथ अब सिलीगुड़ी में भी मौत का ताडव शुरू कर दिया है। इसके बाद भी शहरवासी लॉकडाउन को नहीं मान रहे हैं। बीते 12 दिनों से लॉकडाउन के दौरान घरों से ना निकलने की अपील करने वाली पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बेवजह घूम रहे लोगों को सामाजिक दंड के साथ गिरफ्तार भी किया जा रहा है। सरकारी निर्देश के अवहेलना करने वाले 45 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
प्राप्त जनकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित कालिम्पोंग निवासी एक महिला की मौत के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। संख्या बढ़ने से प्रशासन का सिरदर्द भी बढ़ गया है। लॉकडाउन नहीं मानने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस कमिश्नरेट के सभी थानों को मिलाकर लॉकडाउन की अवहेलना करने वाले 45 लोगों की गिरफ्तार किया है है। बल्कि नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर कुल 16 एफआईआर भी दर्ज कर लिया है। इसके अतिरिक्त बेवजह इधर-उधर भटकने वालों से पुलिस उठक-बैठक भी लगवा रही है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को प्रधान नगर थाना क्षेत्र के चंपासारी बाज़ार इलाके में करीब 10, भक्ति नगर थाना क्षेत्र में 6 व अन्य इलाकों में भी लॉकडाउन तोड़ने वालों से उठक बैठक कराई गई। लॉकडाउन की स्थिति में आवश्यक समान, राशन, फल-सब्जी, एलपीजी, दवाई आदि की दुकानों को खोलने का भी सीमित समय सरकार ने निर्धारित किया है। लॉकडाउन की वजह से हर तरफ सन्नाटा छाया हुआ है। शहर की जिन सड़को पर हमेशा जाम की स्थिति रहती थी, सुनसान पड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में भी कुछ लोग आमोद-प्रमोद के लिए अपनी बाइक और कार लेकर निकल रहे हैं। बेवजह इधर से उधर भटकते हैं। लॉकडाउन का पालन करने के लिए बीते कई दिनों से पुलिस प्रशासन माइकिंग के साथ सड़को पर घूमने वालो से आवेदन कर रही थी। बाद में डंडे का भी भय दिखाया। उसके बाद भी कुछ लोगों के नहीें मानने पर पुलिस ने कड़ा रूख अख्तियार कर लिया है। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन नहीं मानने वालों के खिलाफ विभिन्न थाना पुलिस ने स्वत: संज्ञान के तहत अब तक 16 एफआईआर दर्ज किया है। कुल 45 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।