लावदोहा में गोली मारकर जख्मी पर चढ़ा दिया गाड़ी
एक व्यक्ति अचानक एक पर गोली चला दिया, जब वह जमीन पर गिर गया तो उसके शरीर पर मारूति कार चढ़ाकर भागने का प्रयास किया।
दुर्गापुर : दुर्गापुर-फरीदपुर (लावदोहा) थाना इलाके के मधाईपुर में त्रिकोणीय प्रेम संपर्क में गोलीकांड की घटना हुई। जहां एक व्यक्ति अचानक एक पर गोली चला दिया, जब वह जमीन पर गिर गया तो उसके शरीर पर मारूति कार चढ़ाकर भागने का प्रयास किया।
हालांकि रास्ते में ही पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया एवं उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं जख्मी व्यक्ति का इलाज दुर्गापुर महकमा अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि मधाईपुर के एक युवती के साथ पाण्डेश्वर निवासी पवन ¨सह का प्रेम संपर्क है। वहीं मधाईपुर निवासी लॉटरी विक्रेता रामेश्वर मंडल भी उस युवती को चाहते है। इस कारण दोनों में पहले से विवाद चल रहा था। शनिवार की रात नौ बजे पवन अपने मारूति कार से युवती के घर के समीप पहुंचे। उस समय रामेश्वर भी उसी इलाके में था। जिसे देखकर पवन आक्रोशित हो गया। वह रामेश्वर को वहां से चले जाने के लिए कहा।
इस कारण दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। तब पवन, रामेश्वर पर हमला का प्रयास किया एवं रिवाल्वर निकालकर एक गोली रामेश्वर को लक्ष्य कर चला दिया। हालांकि वह गोली उसे लगी नहीं, लेकिन रामेश्वर जमीन पर गिर गया। तभी उसके शरीर पर वह गाड़ी चलाकर फरार हो गया। जिससे उसके पैर में चोट आयी। गोली की आवाज मिलने पर आसपास के लोग भी बाहर आ गए एवं पुलिस को सूचना दी। वहीं रामेश्वर को पहले लावदोहा ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से उसे दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने पवन का पीछा कर उसे दबोच लिया। जहां घटना हुई, वहां ही तृकां का कार्यालय भी है।
कुछ लोगों का कहना है कि तृकां की गुटबाजी में यह घटना हुई है। रामेश्वर के साथी सुखेन सेन ने कहा कि रामेश्वर कार्यालय के बाहर था, तभी पवन जबरदस्ती कार्यालय में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसमें उसने बाधा दी। वहां से ही दोनों में विवाद शुरू हुआ। जिसमें आरोपित ने उसे लक्ष्य कर गोली भी मारी। वहीं तृकां के ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत मुखर्जी ने कहा कि इस घटना से पार्टी का कोई संपर्क नहीं है।
आरंभिक जांच में अनुमान किया जा रहा है कि त्रिकोणीय प्रेम संपर्क में यह घटना हुई है। अब तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। प्राथमिकी दर्ज होने पर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।अभिषेक मोदी, पुलिस उपायुक्त पूर्व, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट