बागडोगरा के पास जंगल से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
वाया सिलीगुड़ी बिहार या अन्य प्रदेशों में अवैध शराब की तस्करी जारी है। इसका खुलासा बागडोगरा थाना क्षेत्र में एक जंगल से भारी मात्रा में बरामद शराब से हुआ।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 11:33 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:33 AM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। शहर से सटे बागडोगरा इलाके में नकली शराब बनाने के एक कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। वहां से करीब एक हजार लीटर शराब बरामद की गई है।
यह घटना बागडोगरा थानांतर्गत संन्यासी स्थान चाय बागान के पीछे सनाउल्लाहजोत जंगल इलाके की है। गुप्त सूचना के आधार पर बागडोगरा थाना पुलिस और आबकारी विभाग के जलपाईगुड़ी डिवीजन के अधिकारियों ने यह अभियान चलाया।
मौके से कई नामी शराब कंपनियों के बोतल एवं रैपर मिले हैं। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आबकारी विभाग के अधिकारी उमेश विश्वकर्मा ने बताया है कि इस इलाके में नकली शराब बनाने की गुप्त सूचना मिली थी। उसके बाद बागडोगरा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। फिर अभियान चलाया गया। बागडोगरा थाना पुलिस सूत्रों ने बताया है कि इस चाय बागान में एक ऊंचे स्थान पर बांस के कई पेड़ उगे हुए हैं। इन्हीं के बीच भारी मात्रा में नकली शराब को छिपाकर रखा गया था।
संभवतः बिहार अथवा किसी दूसरे प्रदेश में इसकी तस्करी की योजना थी। उससे पहले ही पुलिस ने धावा बोल दिया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें