देशबंधुपाड़ा में लगी आग, लाखों का नुकसान
सिलीगुड़ी : शहर के वार्ड 29 स्थित देशबंधु पाड़ा में सत्येन बोस रोड में शुक्रवार की शाम अचानक लगी आग से अफरा तफरी मच गई। इसमें लाखों का नुकसान हुआ है।
By Edited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 08:33 PM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 10:58 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर के वार्ड 29 स्थित देशबंधु पाड़ा में सत्येन बोस रोड में शुक्रवार की शाम अचानक लगी आग से अफरा तफरी मच गई। इसमें लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर दमकल के दो वाहन और पुलिस की टीम पहुंची। आग पर काबू नहीं पाने पर एक दमकल वाहन को और बुलाया गया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग शंभू मित्रा उर्फ बाबू के घर में लगी थी। इसकी सूचना पाकर मौके पर मेयर अशोक नारायण भट्टाचार्य पहुंचे। उन्होंने बताया कि वार्ड आयुक्त जय चक्रवर्ती नगर निगम के काम से कोलकाता में हैं। चक्रवर्ती ने ही इसकी सूचना मेयर को दी थी। अग्निकांड के दौरान दो वृद्ध फंसे थे, परंतु दोनों को ही सुरक्षित निकाल लिया गया। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। नगर निगम की ओर से जो भी मदद होगी, दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें