कोरोना विजयी महिला का पेड़ से लटकता शव मिला
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी कोरोना से जंग जीतने वाली 59 वर्षीय महिला जिंदगी की जंग मे हार गई।
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : कोरोना से जंग जीतने वाली 59 वर्षीय महिला जिंदगी की जंग मे हार गई। कोरोना को मात देकर लौटी एक महिला का शव फंदे से लटकता बरामद होने से सनसनी मच गई है। बुधवार सुबह यह सनसनीखेज घटना खोरीबाड़ी ब्लॉक के खोल्टा बाजार इलाके में हुई है। जानकारी मिलते ही खोरीबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस ने मृतका की पहचान सावित्री देवनाथ के रुप में की है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह महिला का शव उनके घर के पास ही एक पेड़ से लटकता पाया गया। महिला कैंसर से भी पीड़ित थी। कुछ महीने पहले ही वह दक्षिण भारत से कैंसर का इलाज करा के लौटी थी। खोरीबाड़ी लौटने पर कोरोना वायरस की शिकार हुई। उन्हें माटीगाड़ा स्थित कोरोना अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। कोरोना को मात देकर महिला वापस घर लौटी थी। इसके करीब एक महीने बाद बुधवार को महिला का पेड़ से लटकता शव देकर इलाके मे मातम पसार गया है। खोरीबाड़ी थाना पुलिस मौत का कारण पता लगाने मे जुटी है।