121 कन्याओं को दिया भोज
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी मारवाड़ी युवा मंच मुस्कान शाखा के द्वारा कन्या भोजन का आयोजन
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : मारवाड़ी युवा मंच, मुस्कान शाखा के द्वारा कन्या भोजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर 121 कन्याओं को भोजन का पैकेट बनाकर दिया गया। साथ ही पांच बर्तन, दक्षिणा सहित अन्य कई सामग्रियां कन्याओं को दी गई। कन्याओं में इन सामानों का वितरण करते समय शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखा गया। उक्त सामग्री पाकर कन्याएं बेहद खुश नजर आई। इस बारे में मुस्कान शाखा की अध्यक्ष खुशबू मित्तल ने बताया कि हमारे यहां कन्या पूजन की परंपरा सदियो पुरानी है। दुर्गा पूजा के समय कन्याओं का पूजन कर हमने नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया है। महिलाएं किसी भी मामले में किसी से कम नहीं है। हमें सिर्फ पूजा के अवसर पर ही नहीं बल्कि हर दिन उनका सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव पूजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बबीता अग्रवाल, नीलम बंसल, अंबिका अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, बबीता गोयल, चारू अग्रवाल, हेमा अग्रवाल, संगीता सिंहल, संजीता अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।