भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा आयोजित
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ीइस्कॉन मंदिर सिलीगुड़ी में भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा का आयोजन किया
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी:इस्कॉन मंदिर सिलीगुड़ी में भगवान जगन्नाथ की स्नान यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दूध,दही,घी , फलों के रस से भगवान का अभिषेक मंदिर परिसर में किया गया। मंदिर में रहने वाले साधु संतों के द्वारा ही पूरी विधि विधान के साथ अभिषेक किया गया। बताया गया कि भगवान जगन्नाथ स्नान यात्रा के पश्चात बीमार पड़ जाएंगे। उसके उपरात मंदिर के पुजारियों के द्वारा ही आयुर्वेदिक औषधियों से उनका इलाज किया जाएगा। उबला हुआ भोजन दिया जाएगा,ताकि वह जल्दी स्वस्थ हों। जब वे स्वस्थ हो जाएंगे तब बहन सुभद्रा, भाई बलभद्र के साथ मौसी के घर की ओर रवाना होंगे। जिसे रथ उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। 23 जून को रथ उत्सव मनाया जाएगा। 9 दिनों तक मौसी के घर में रहने के पश्चात जब अपने घर की ओर लौट आएंगे तब उसको उल्टा रथ उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।