पवन चामलिंग ने इटली के बेलोगना यूनिवर्सिटी का किया भ्रमण
जागरण संवाददाता, गंगटोक: मुख्यमंत्री पवन चामलिंग इन दिनों इटली के रोम भ्रमण पर हैं। रविवार उन्ह
जागरण संवाददाता, गंगटोक: मुख्यमंत्री पवन चामलिंग इन दिनों इटली के रोम भ्रमण पर हैं। रविवार उन्होंने रोम स्थित बोलोगना यूनिवर्सिटी का भ्रमण किया। 1088 में स्थापित उक्त यूनिवर्सिटी के वाइस रेक्टर मारिया चिरिया फ्रांचेस्सी ने उनका आगवानी किया। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी से संबंधित विभिन्न ऐतिहासिक जानकारी के लिए पुस्तक प्रदान किया। इसी तरह चामलिंग ने भी सिक्किम से संबंधित ऐतिहासिक एवं विकास के विभिन्न कार्यो की पुस्तकें भेंट की। इस दौरान उन्होंने फैकल्टी सदस्यों के साथ बातचीत कर सिक्किम में जैविक खेती के बारे में बताया। इस विषय पर दोनों के बीच काफी चर्चाएं हुई। मालूम हो कि विगत 15 अक्टूबर को चामलिंग को रोम में फ्यूचर पॉलिसी गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्हें सिक्किम में जैविक खेती अपनाने में राज्य सरकार के कार्यक्रमों व निर्णय का मूल्याकन करते हुए पुरस्कृत किया गया था। उक्त भ्रमण के बाद उन्होंने इटली के मिलान शहर का भी भ्रमण किया। जिस दौरान विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार वोल्टियर के स्मारक व इस्टीट्यूट डानते का भी अवलोकन किया। फोटो कैपशन
21गंगटोक01- इटली के बोलोगना यूनिवर्सिटी के भ्रमण में मुख्यमंत्री पवन चामलिंग