Move to Jagran APP

यदि सिक्किम में बर्फबारी देखने जा रहे हैं तो पेलिंग में चेंरेजी की 137 फीट ऊंची प्रतिमा जरूर देखें

यदि आप धरती पर जन्नत कहे जाने वाले सिक्किम में घूमने के लिए जा रहे हैं तो पेलिंग जरूर जाएं। यहां चेंरेजी की 137 फीट ऊंची प्रतिमा आपको अपने सामने से हटने नहीं देगी।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 06:25 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 06:25 PM (IST)
यदि सिक्किम में बर्फबारी देखने जा रहे हैं तो पेलिंग में चेंरेजी की 137 फीट ऊंची प्रतिमा जरूर देखें
यदि सिक्किम में बर्फबारी देखने जा रहे हैं तो पेलिंग में चेंरेजी की 137 फीट ऊंची प्रतिमा जरूर देखें

सिलीगुड़ी [जागरण स्पेशल]। यदि आप सिक्किम में होनेवाली बर्फबारी देखने के लिए जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक नए धर्मस्थल तक जाने की भी योजना बना ही लें। पूर्वी सिक्किम के पेलिंग में बने इस धर्मस्थल में चेंरेजी की 137 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है। समुद्र तल से 7200 मीटर की ऊंचाई पर चेनरेजिग की अब तक की यह सबसे बड़ी प्रतिमा है। इसे संघ चिओलिंग भी कहा जाता है। 
बता दें कि अवलोकितेश्वर अथवा चेंरेजी शाश्वत बुद्ध की पृथ्वी पर अभिव्यक्ति मानी जाती है। बता दें कि सिक्किम को बौद्ध तीर्थस्थल के रूप में देश-विदेश में प्रचार-प्रसार करने की सरकारी नीति के तहत पेलिंग में संघ चिंओलिंग पर 46.65 करोड़ रुपये की लागत से एक डेस्टिनेशन पार्क बनाया गया है।
यहां दुनिया की सबसे ऊंची चेनरेजिग मूर्ति, नया परिसर, एक स्काईवॉक और एक गैलरी का निर्माण ऊंचे-नीचे इलाके में किया गया है। इसके निर्माण की शुरुआत 2009 में की गई थी। निर्माण की देखरेख संस्कृति विभाग और भवन एवं आवास विभाग ने किया।
हालांकि सिक्किम के दक्षिण भाग में दो और बौद्ध तीर्थयात्रा सर्किट मौजूद हैं। नामची में गुरु पद्मसंभव की 135 फीट ऊंची प्रतिमा लगी है तो वहीं रावंगला में बुद्ध की 130 फीट ऊंची मूर्ति है।  नाम्ची सिक्किम के दक्षिणी जिला का मुख्यालय है। यह पॉप्युलर वकेशन डेस्टिनेशन्स में से एक है। नाम्ची को सिक्किम का सांस्कृतिक और धार्मिक हब भी माना जाता है। गंगटोक से नाम्ची जाने में करीब ढाई घंटे का समय लगता है। यहां जाएं तो पहाड़ी पर स्थित गुरु पद्मसंभव के स्मारक को जरूर देखें।
रवंगला जाना न भूलें
दक्षिण सिक्किम में 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित रवंगला काफी प्रसिद्ध स्थान है। यहां से आप हिमालय के शानदार नजारे देख सकते हैं। यहां से रयोंग जाते हैं तो वहां आप सूर्योदय की खूबसूरती का मजा ले सकते हैं।। इसके अलावा मेनमा वन्यजीव अभयारण्य, बुद्धा पार्क भी यहां के मशहूर पर्यटन स्थल हैं।
जोरेथंग जरूर जाएं
रंगीत नदी के पास बसा जोरेथंग एक छोटा हिल स्टेशन है। गंगटोक से तीन घंटे की दूरी पर स्थित यहां आप रिवर राफ्टिंग भी कर सकते हैं। इसे वाइट वॉटर राफ्टिंग भी कहा जाता है। 
रबोंग में रहिए कुछ दिन
रबोंग में आपको कई पर्यटन स्थल। मेनम पहाड़ की तलहटी में बसे रबोंग में आप ट्रेकिंग कर सकते हैं। यह सिक्किम के सबसे खूबसूरत ट्रेकिंग स्थलों में से एक माना जाता है।
बोरोंग में भी बिताएं समय
प्राकृतिक खूबसूरती का दूसरा नाम बोरोंग है। यह जगह ग्रामीण पर्यटन के लिए जानी जाती है। यहां से आपको हिमालय के भी बेहतरीन नजारे दिखेंगे।

 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.