Move to Jagran APP

उत्तर बंगाल में बोले राजनाथ सिंह, सील करेंगे बांग्लादेश की सीमा

भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा व कूचबिहार के माथाभांगा में जनसभा को संबोधित किया। आप भी जानिए कि उन्होंने क्या कहा...।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 10:33 AM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 10:33 AM (IST)
उत्तर बंगाल में बोले राजनाथ सिंह, सील करेंगे बांग्लादेश की सीमा
उत्तर बंगाल में बोले राजनाथ सिंह, सील करेंगे बांग्लादेश की सीमा

-अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा व कूचबिहार जिले के माथाभांगा से गृहमंत्री ने भरी हुंकार

loksabha election banner

बोले राजनाथ सिंह

  • ममता बनर्जी ने बंगाल को कंगाल बनाया,लोकतंत्र को शोकतंत्र में बदला
  •  भ्रष्टाचारियों के ठगबंधन का हिस्सा बन ममता देख रहीं मोदी को हटाने का सपना
  • केंद्र में फिर आएगी मोदी सरकार, सूबे में भी होगी भाजपा की सरकार
  • 2030 तक भारत होगा दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश

अलीपुरद्वार/माथाभांगा [जेएनएन]: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को उत्तर बंगाल के फालाकाटा-माथाभांगा में बंगाल बचाओ, गणतंत्र बचाओ रैली से ममता सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। बांग्लादेश बॉर्डर सील कर बंगाल-असम में घुसपैठ पर नकेल डालने तथा 2021 में घुसपैठियों की सरपरस्त ममता सरकार उखाड़ कर सोनार बांग्ला बनाने के लिए भाजपा सरकार लाने का दावा किया। बंगाल की दुर्दशा के लिए ममता बनर्जी समेत पूर्ववर्ती कांग्रेस व वामो सरकार की लानत मलानत की। वहीं मोदी सरकार की उपलब्धियां रख केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। नागरिकता बिल से ङ्क्षहदू बंगालदेशी शरणार्थियों को नागरिकता देने का आश्वासन भी दिया।
तकनीक से सील करेंगे बंग्लादेश बॉर्डर : गृहमंत्री ने कहा कि ममता सरकार ने बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए भूमि देने से इन्कार कर दिया। राष्ट्रीय सुरक्षा से भी तृणमूल राजनीति करती है। केंद्र सरकार उन्नत तकनीक के माध्यम से बॉर्डर को सील करेगी। दरअसल, तृणमूल सरकार घुसपैठियों व तस्करों की सरपरस्त है। उनके वोट से 'मां, माटी व मानुषÓ का झूठा नारा दे सत्ता में बने रहने का नशा पाल रखी हैं। लोकतंत्र को ङ्क्षहसा के माध्यम से शोकतंत्र में बदल रखी है। सीमा सील कर घुसपैठियों-तस्करों पर नकेल कसी जाएगी। इसके साथ ही 2021 में भ्रष्ट ममता सरकार की जगह भाजपा की विकासवादी व राष्ट्रवादी सरकार आएगी।
फिर बनाएंगे सोनार बांग्ला : राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा 2030 तक भारत को दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही ममता बनर्जी समेत कांग्रेस व वामो सरकार द्वारा लुटी -पिटी बंगाल को फिर से सोनार बांग्ला बनाने का दावा किया। कहा कि कांग्रेस, वामो व तृणमूल ने सोने के बंगाल को कंगाल बना दिया है। बंगाल की गरिमा को नष्ट किया है। फिर गठबंधन कर मोदी सरकार को हटाने का सपना देख रहे हैं।
विकास में तृणमूल कांग्रेस की मदद नहीं : ममता मॉडल पर तंज कसते हुए गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल आज शारदा व नारदा कांड, हिंसा से लोकतंत्र को शोक तंत्र में बदलने के लिए कुख्यात हो रहा है। सौ से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या व पंचायत चुनाव में हमले की तीव्र निंदा की। कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। अहिंसक भाजपा हमले का जवाब ङ्क्षहसा से नहीं देती है। मोदी सरकार ने गरीबी के खिलाफ जंग छेड़ रखी है, जबकि ममता बनर्जी केंद्र की विकास की योजनाओं के खिलाफ जंग छेड़ी हुई हैं। सूबे के लोगों को केंद्रीय योजनाओं के फायदे से वंचित किया जा रहा है। आयुष्मान भारत, फसल बीमा आदि कई योजनाएं यहां लागू नहीं है। बंगाल में उद्योग बंद हो गए हैं।
गरीबीमुक्त होगा सूबा : गृह मंत्री ने दावा किया कि केंद्र में फिर भाजपा सरकार आएगी। साथ ही सूबे में भी 2021 में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। इसके साथ देश व सूबा गरीबी मुक्त होगा। भाजपा सरकार ने 56 महीने में विकास को नई उंचाई दी है। कालाधन के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। कानून बनाया है। अब भगोड़े भ्रष्टाचारियों को देश में लाया जाएगा। अगस्टा घोटाले में एक आरोपित पकड़ा गया है। गांवों को शहर से पक्की सड़क से जोड़ देंगे। आम बजट में पांच लाख रुपये आमदनी को टैक्स फ्री किया गया है। गरीबों को पेंशन दिया जाएगा। घर-घर में शौचालय बनाए जा रहे हैं, रसोई गैस सिलेंडर पहुंचा रहे हैं। भारत की धमक अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी है। आतंकी भागे-भागे फिर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि गृहमंत्री का हेलीकॉप्टर फालाकाटा स्थित एसएसबी के ट्रेनिंग सेंटर में उतरा। वह वहां से सड़क मार्ग से अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा स्थित रवींद्र नगर मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। यहां से वह कूचबिहार के माथाभांगा के दो नंबर ब्लॉक के पारडूबी इलाके में दोपहर तीन बजे सभा को संबोधित करने पहुंचे। इसके बाद दिल्ली लौट गए। सभा में अड़ंगा डालने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में तृणमूल सरकार के खिलाफ रोष देखा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.