Move to Jagran APP

दार्जीलिंग सहित सिक्किम में भारी बर्फबारी, सिलीगुड़ी में भी ठंड बढ़ी

नए वर्ष के स्वागत में पूर्वोत्तर की वादियां तैयार हैं। मौसम इनका भरपूर सहयोग दे रहा है। शुक्रवार को सिक्किम समेत दार्जीलिंग व आसपास बर्फबारी हुई। तस्वीरों में आप भी देखें।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 07:16 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 08:42 AM (IST)
दार्जीलिंग सहित सिक्किम में भारी बर्फबारी, सिलीगुड़ी में भी ठंड बढ़ी
दार्जीलिंग सहित सिक्किम में भारी बर्फबारी, सिलीगुड़ी में भी ठंड बढ़ी
 सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। नए वर्ष के स्वागत में पूर्वोत्तर की वादियां पूरी तरह से तैयार हैं। इसमें मौसम इनका भरपूर सहयोग दे रहा है। शुक्रवार को सिक्किम के बड़े हिस्से समेत दार्जीलिंग व आसपास भारी बर्फबारी हुई। इसका असर सिलीगुड़ी के मौसम पर भी पड़ा है। सिलीगुड़ी का तापमान काफी गिर गया है। देर शाम दार्जीलिंग शहर में दस साल बाद शुक्रवार को बर्फबारी हुई। गोरखा टेरीटोरिअल अथॉरिटी के चेयरमैन 
विनय तमांग ने कहा कि शहर में लोग बर्फबारी देख काफी खुश हैं। इससे ठंड के मौसम में भी पर्यटक आएंगे।

दस साल बाद बर्फबारी होने पर शुक्रवार की रात दार्जीलिंग का नजारा।

सिक्किम में बर्फबारी।
सिलीगुड़ी में अभी तक लग ही नहीं रहा था कि दिसंबर का आखिरी सप्ताह चल रहा है। दिन में कड़ी धूप होने से स्वेटर, कोट आदि को बर्दाश्त करना मुश्किल होता था। लेकिन, शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम ने यू-टर्न लिया। ठंडी हवा चलने लगी। आकाश में बादल छाए रहने से धूप भी असरदार नहीं रही। सिलीगुड़ी में शुक्रवार का न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहा। 
सिक्किम में बर्फबारी के बीच खेलते बच्चे।
उधर गंगटोक में दोपहर में बारिश के साथ ओले गिरे। नॉर्थ सिक्किम व साउथ सिक्किम में कई स्थानों पर भारी बर्फपात हुई। मकान, सड़क, पहाड़, पेड़ आदि सब बर्फ से ढक गए। लाचुंग, नाथुला, रावंगला, सोनादा, लावा, लाचेन में भारी बर्फबारी हुई है।
सिक्किम में बर्फबारी का दृश्य।
इधर दार्जीलिंग के आसपास छांगु, सीमाना तथा संदकफू में भी यही स्थिति रही। जहां बारिश हुई, वहां ओले भी गिरे। बारिश न होने की स्थिति में भी बर्फपात हुई। अभी कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। सिलीगुड़ी में ठंड बढ़ेगी। पहाड़ पर हो रही बर्फबारी का असर यहां के मौसम पर पड़ेगा। 
 
सिक्किम में बर्फबारी का लुत्फ लेते पर्यटक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.