Move to Jagran APP

पहाड़ के लोग प्रतीक्षा करे,न्याय जरूर मिलेगा: गुरुंग

गुरुंग यह भी कहा है कि पहाड़ के लोगों ने 100 दिनो से अधिक समय तक बंद व हड़ताल का समर्थन किया। गोरखा शहीद हुए है। इंतजार करे। इंतजार का फल मीठा होता है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 11 Nov 2017 02:27 PM (IST)Updated: Sat, 11 Nov 2017 02:27 PM (IST)
पहाड़ के लोग प्रतीक्षा करे,न्याय जरूर मिलेगा: गुरुंग
पहाड़ के लोग प्रतीक्षा करे,न्याय जरूर मिलेगा: गुरुंग

दार्जिलिंग, [संवादसूत्र] गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (गोजमुमो) प्रमुख विमल गुरुंग ने शुक्रवार को एक ऑडियो संदेश जारी किया है। 10 मिनट के संदेश में उन्होंने पहाड़ के लोगों से कहा कि न्याय जरूर मिलेगा। कृपया प्रतीक्षा करे। इसके अलावा, उन्होंने राज्य सरकार, बिनय तमांग और अनित थापा पर हमला बोला।

prime article banner

गुरुंग ने कहा, विनय व अनित ममता के दार्जिलिंग मे एजेंट हैं। कुछ लोगो की साजिश की वजह से पहाड़ निवासियों का आंदोलन कभी विफल नही हो सकता।अपनी बात का समर्थन करते हुए गोजमुमों सुप्रीमों ने कहा कि उनकी जानकारी के बगैर ही विनय तामांग ने दार्जिलिंग के बिजनवारी मे रैली का आयोजन कर लोगों से उग्र होने की बात कही थी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि वह न तो आंदोलन को हिंसक करने के पक्ष मे थे और न ही किसी गोरखा भाई की मौत चाहते थे। लेकिन उन्हे जीटीए से बाहर करने और गोजमुमो पर अपना कब्जा जमाने के लिए ही तामांग-थापा ने राज्य सरकार के साथ षड्यंत्र कर आंदोलन को बेपटरी किया था।

गुरुंग ने राज्य सरकार और उसकी शह पर तामांग की अध्यक्षता वाले जीटीए बोर्ड द्वारा वर्तमान राजनीति मे जनसमर्थन को कुचलने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है। उक्त जो जोड़ी है उसे कहा गया है कि यदि समर्थन नही किया तो जेल और समर्थन किया तो बेल मिलेगा। पहाड़ की हर चीज पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।

गुरुंग यह भी कहा है कि पहाड़ के लोगों ने 100 दिनो से अधिक समय तक बंद व हड़ताल का समर्थन किया। गोरखा शहीद हुए है। इंतजार करे। इंतजार का फल मीठा होता है। इंतजार करे इस यातना व अत्याचार के लिए न्याय मिलेगा। भाजपा द्वारा सचालित केद्र सरकार न्याय करेगी। लोगो की अपेक्षाओ को पूरा किया जाएगा। पहाड़ पर कब्जे की जो राजनीति हो रही सब नष्ट हो जाएगी। मै लोगो की माग पूरा कराने के लिए जगल मे हू। लेकिन मै लोगो के दिल मे हूं। पहाड़ के लोगो का समर्थन है। कुछ दिन पहले एक पोस्टर दार्जिलिंग मे लगा था जिसमे कहा गया था कि दस अक्टूबर को बिमल गुरुग पहाड़ पर आएंगे। परंतु, वे नही आए। लेकिन उन्होने ऑडियो संदेश जारी कर अपनी बात लोगो तक पहुंचाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.