Move to Jagran APP

West Bangal: चक्रवाती तूफान बुलबुल प्रभावितों में पांच लाख राहत सामग्रियां वितरित करेगी सरकार

राज्य सरकार चक्रवाती तूफान बुलबुल से प्रभावित लोगों के बीच पांच लाख राहत सामग्रियां वितरित करेगी।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 09:58 AM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 09:58 AM (IST)
West Bangal: चक्रवाती तूफान बुलबुल प्रभावितों में पांच लाख राहत सामग्रियां वितरित करेगी सरकार
West Bangal: चक्रवाती तूफान बुलबुल प्रभावितों में पांच लाख राहत सामग्रियां वितरित करेगी सरकार

कोलकाता, जागरण संवाददाता। राज्य सरकार चक्रवाती तूफान 'बुलबुल' से प्रभावित लोगों के बीच पांच लाख राहत सामग्रियां वितरित करेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राहत सामग्रियों में कंबल, स्टोव, बर्तन, खाने-पीने की चीजें और कपड़े शामिल होंगे।

loksabha election banner

गौरतलब है कि इस दिन राज्य सचिवालय नवान्न से राहत सामग्रियों से भरी 12 गाडि़यों को पूर्व मेदिनीपुर और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों के चक्रवात प्रभावित इलाकों के लिए रवाना किया गया। ममता ने कहा कि उनकी सरकार अब तक पांच लाख तिरपाल, 45,000 लालटेन और प्रत्येक प्रभावित परिवार को पांच लीटर किरासन तेल प्रदान कर चुकी है। चक्रवात के कारण बेघर हुए लोगों को सरकारी योजना के तहत आवास भी प्रदान किए जाएंगे।

गौरतलब है कि चक्रवात 'बुलबुल' ने भारत के अलावा बांग्लादेश में जमकर तांडव मचाया था। चक्रवात के चलते अब तक 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल में जहां 10 लोगों की मौत हुई वहीं बांग्लादेश में भी 10 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

चक्रवात बुलबुल से प्रभावित पश्चिम बंगाल को इलाकों में मौसम धीरे-धीरे साफ हो गया। इससे पहले तेज हवाओं और भारी बारिश तटीय जिलों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया था। चक्रवात का सबसे ज्यादा प्रभाव बकखाली, फ्रेजरगंज, संदेशखाली, झड़खाली, नंदीग्राम, नयाचर और खेजूरी इलाकों में पड़ा। चक्रवात के चलते नौ जिलों में करीब तीन लाख लोग प्रभावित हुए। हजारों पेड़ और मकानों को क्षति पहुंची थी।

बांग्लादेश के निचले इलाकों में बुलबुल तूफान के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। तेज हवा के साथ मूसलधार बारिश ने स्थिति विषम बना दी है। चक्रवाती हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा थी। अधिकारियों को निचले इलाकों से करीब 21 लाख लोगों को बाहर निकालने के लिए बाध्य होना पड़ा था। 

चक्रवात 'बुलबुल' की आपदा से अनभिज्ञ बंगाल की खाड़ी में एक क्रूज शिप पर परिभ्रमण पर गए 75 यात्रियों को बंगाल पुलिस की ओर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार रात सचिवालय नवान्न स्थित कंट्रोल रूम में पत्रकारों से बातचीत में दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.