Move to Jagran APP

लापता किशोरी का शव बरामद, दो गिरफ्तार

काली पूजा के दिन घूमने निकली रहस्यमयी तरीके से लापता सायनी शील उर्फ मिष्टी (16) का शव गुरुवार शाम को एक तालाब से बरामद हुआ। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।

By Edited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 02:59 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 04:05 PM (IST)
लापता किशोरी का शव बरामद, दो गिरफ्तार
लापता किशोरी का शव बरामद, दो गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बैरकपुर: काली पूजा के दिन घूमने निकली रहस्यमयी तरीके से लापता सायनी शील उर्फ मिष्टी (16) का शव गुरुवार शाम को एक तालाब से बरामद हुआ। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। सायनी सोदपुर दो नंबर देशबंधुनगर इलाके की रहने वाली थी। इस मामले मे खड़दह थाना में पुलिस ने मृतका के कथित प्रेमी सहित पाच किशोरों से पूछताछ की। ये सभी सायनी के साथ घूमने गए थे। वहीं, शुक्रवार को अदालत के निर्देश पर दो किशोरों को पुलिस ने सुधार गृह भेज गया है।

loksabha election banner

सायनी बुधवार को आगरपाड़ा के महाजातिनगर के निवासी अपने मामा विश्वजीत दास केघर गई थी। उसके मामा आगरपाड़ा में दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सायनी बुधवार शाम पाच किशोरों के साथ घूमने निकली थी। रात 11 बजे तक जब वह नहीं लौटी तो उन्होंने उसे फोन किया। दो बार फोन करने पर किसी ने फोन नहीं उठाया। उसके बाद रात 12 बजे फिर से भांजी को फोन किया लेकिन इस बार किसी ने उसका फोन काट दिया। पूरी रात वे भांजी की लौटने की प्रतिक्षा करते रहे। वहीं, गुरुवार सुबह तालाब के किनारे टहल रहे एक युवक को तालाब के किनारे से सायनी का फोन मिला। वहीं एक जोड़ी चप्पल पड़ी हुई थी। मृतका के मामा ने बताया कि वह युवक जान पहचान वाला था जिसने उन्हें सायनी का फोन सौंपा।

फोन मिलने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से त्वरित कार्रवाई करते हुए तालाब के आसपास सायनी की तलाश आरंभ की। इस बीच गुरुवार देर शाम तालाब से सायनी का शव मिला। मृतका के परिजनों ने सायनी के कथित प्रेमी व उसके चार दोस्तों के खिलाफ खड़दह थाना के प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि वह किशोरी हमेशा अपने मामा के घर जाती रहती थी। उसी दौरान वहां के एक युवक के संग वह प्रेम करने लगी। उसी युवक ने काली पूजा की रात उसे घूमने जाने का प्रस्ताव दिया था। वहीं बुधवार रात करीब दो बजे एक किशोर से साथ सायनी को आगरपाड़ा स्टेशन और उस तालाब के किनारे देखा गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.