7 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी 7 किलो गांजा के साथ प्रधान नगर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार ि
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Oct 2019 10:54 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 06:24 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : 7 किलो गांजा के साथ प्रधान नगर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम राहुल कानू बताया गया है। पुलिस ने उसे शनिवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया । अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त जानकारी के आधार पर शुक्रवार की देर रात पुलिस ने शहर के 46 नंबर वार्ड स्थित टी ऑक्शन रोड पोकाई जोत इलाके से आरोपी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। वह मादक तस्कर गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया गया है। आरोपी के पास से बरामद गांजा मणिपुरी है। बरामद गांजा की डिलीवरी किसी को होनी थी। इसके पहले ही पुलिस ने उसे धर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें