Move to Jagran APP

गैंग रेप : आदिवासियों ने रैली निकाल कर दुष्कर्मियों के घर को फूंका

रात को लौटते समय कुछ लोगों ने पकड़ लिया और खेत में ले जाकर गैंप रेप किया। इतना ही नहीं काम पिपासुओं ने उसके यौनांग में लोहे की छड़ भी डाल दी थी।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 24 Feb 2018 04:01 PM (IST)Updated: Sat, 24 Feb 2018 04:01 PM (IST)
गैंग रेप : आदिवासियों ने रैली निकाल कर दुष्कर्मियों के घर को फूंका
गैंग रेप : आदिवासियों ने रैली निकाल कर दुष्कर्मियों के घर को फूंका

दक्षिण दिनाजपुर, संवाद सूत्र। दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमांडी क्षेत्र में मानसिक तौर पर बीमार आदिवासी महिला के साथ बीते दिनों घटी गैंग रेप की घटना ने शुक्रवार को उस समय तूल पकड़ लिया जब आदिवासी समाज के लोगों ने जिले में कई स्थानों पर अपने परंपरागत हथियार तीर धनुष के साथ रैली निकाल कर विरोध जताते हुआ इस घटना के आरोपी रराम प्रवेश शर्मा(45) और आमबारू वर्मन (50) के घर दो काठ गोदाम व अन्य चार घरों में आग लगा दी। इतना ही नहीं आरोपियों के रिश्तेदारों के घरों में तोड़-फोड़ भी की। घटना को लेकर तनाव व्याप्त है।

prime article banner

प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 गाडि़यों पर सवार लगभग 500 से अधिक आदिवासी देहाबंदर घाटपाड़ा पहुंचे और पुलिस के सामने ही उन लोगों ने दोनों आरोपियों और उनके सगे-संबंधियों के घरों में आग लगा दी। लोगों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही कुशमांडी थाने के आइसी श्यामल विश्र्वास, महकमा पुलिस अधिकारी विपुल बंदोपाध्याय, ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वांगजेन भूटिया सहित कई अन्य आला अधिकारी बड़ी संख्या में रैफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण पाया। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मीडिया कर्मियों को भी पुलिस ने गांव में जाने नहीं दिया।

बता दें कि भुक्तभोगी आदिवासी महिला के माता-पिता की 14 साल पहले ही मृत्यु हो गई थी। सात साल पहले बिहार में उसकी शादी हुई थी। किसी बात को लेकर उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया था। किसी तरह वह देहाबंदर के घाटपाड़ा इलाके में पहुंची और यहीं रहने लगी। गांव वाले उसे भोजन दे दिया करते थे। बीते दिनों उत्तर दिनाजपुर के इटाहार में बाउल उत्सव देखने गई थी। रात को लौटते समय कुछ लोगों ने पकड़ लिया और खेत में ले जाकर गैंप रेप किया। इतना ही नहीं काम पिपासुओं ने उसके यौनांग में लोहे की छड़ भी डाल दी थी। वह रातभर खेत में बेसुध पड़ी रही। बाद में स्थानीय लोगों ने उसे कुशमांडी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रायगंज अस्पताल में रेफर कर दिया और उसके बाद उसे मालदा मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां तीन घंटे तक डाक्टरों ने ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 11 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.