भगवान गणेश का विसर्जन जारी
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और आस्था के साथ कि
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और आस्था के साथ किया जा रहा है। हांलाकि कोरोना काल को देखते हुए इस दौरान शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है। इसी कड़ी के तहत इस वर्ष बाइक रैली के माध्यम से माध्यम से भगवान गणेश को विदाई दी जा रही है। वहीं गाड़ी इत्यादि पर प्रतिमा को बैठाकर विसर्जन किया जा रहा है। पैदल चलकर विसर्जन करने वालों की संख्या बहुत कम देखी जा रही है। बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से भगवान गणेश को विदाई दी जा रही है। नदी तट पर पूरे विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। विसर्जन में महिलाएं भी शामिल हो रही है। श्रद्धालुओं का कहना है कि पूजा के समय का आनंद ही कुछ अलग है। आरती और शंखनाद की गूंज सुन मन को बेहद सुकून मिलता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि अगले वर्ष वे बाबा को जल्दी आने का न्यौता दे रहे हैं। अगले वर्ष वे अपने साथ सुख-शांति और खुशी लेकर आएं। कल गणेश विसर्जन का अंतिम दिन है।