Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के स्वागत की तैयारी जोरों पर

- फ्यूचर अवार्ड-2018 के तहत सिक्किम को मिला था स्वर्ण पदक संवाद सूत्र, रंग्पो: संयुक्त राष्

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 04:08 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 04:08 PM (IST)
मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के स्वागत की तैयारी जोरों पर
मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के स्वागत की तैयारी जोरों पर

- फ्यूचर अवार्ड-2018 के तहत सिक्किम को मिला था स्वर्ण पदक

loksabha election banner

संवाद सूत्र, रंग्पो: संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) के खाद्य व कृषि संगठन (एफएओ)- द्वारा मनोनीत की गई सूची में सिक्किम को फ्यूचर पॉलिसी 2018- के स्वर्ण पदक मिला था। आगामी मंगलवार को राज्य के मुख्य मंत्री पवन चामलिंग पुरस्कार लेकर वापस लौट रहे हैं। इस दौरान सिक्किम के प्रवेश द्वार रंग्पो में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा। सोमवार को स्वागत की तैयारियों को रंग्पो पर्यटन गृह में जरूरी बैठक संपन्न हुई। इसमें पर्यटन मंत्री उगेन टी ग्यात्सो के साथ पश्चिम पांडम निर्वाचन क्षेत्र के विधायक गोपाल बराइली ,छुजाचेन के विधायक विक्रम प्रधान, गंगटोक के विधायक पिन्त्शो छोपेल, पार्टी के उपाध्यक्ष के बी चामलिंग , डी बी थापा समेत अन्य नेतृत्व व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य के पूर्व ,पश्चिम ,उत्तर व दक्षिण जिले से मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आने वाले नागरिक समाज को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखना है। गौरतलब है कि 25 देशों द्वारा भेजे गए 51 कृषि संबंधित विभिन्न नीतियों में मध्य सिक्किम के महत्वाकाक्षी नीति सिक्किम जैविक मिशन के कारण राज्य के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग को फ्यूचर पॉलिसी अवार्ड 2018 के तहत स्वर्ण पदक से नवाजे जाने की घोषणा गत 12 अक्टूबर को ही की गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ)- के खाद्य व कृषि संगठन (एफएओ) के मुख्यालय रोम में आयोजित कार्यक्रम में गत 15 अक्टूबर को सिक्किम अब तक के सबसे बड़े पुरस्कार से नवाजा गया था। पुरस्कार समारोह से पहले आयोजित पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमन्त्री पवन चामलिंग ने कहा था कि विश्वभर के नीति निर्धारक व कृषकों द्वारा मिलकर काम करने की स्थिति में पूरे विश्व शत प्रतिशत जैविक खेती की जा सकती है। 2050 तक विश्व को पूर्ण जैविक बनाने के लिए सभी के सहयोग का आग्रह किया ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.