Move to Jagran APP

हाथी के दांत के साथ सिविल इंजीनियर समेत चार तस्कर गिरफ्तार

बैकुंठपुर वन विभाग के बेलाकोबा रेंज के वनकर्मियों ने हाथी के दांत के साथ सिविल इंजीनियर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 10:53 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 01:52 PM (IST)
हाथी के दांत के साथ सिविल इंजीनियर समेत चार तस्कर गिरफ्तार
हाथी के दांत के साथ सिविल इंजीनियर समेत चार तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी। बैकुंठपुर वन विभाग के बेलाकोबा रेंज के वनकर्मियों ने हाथी के दांत के साथ सिविल इंजीनियर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सिविल इंजीनियर का नाम सुनील राय बताया गया। वह मयनागुड़ी आनंद नगर का निवासी है।

loksabha election banner

अन्य आरोपियों में असम के धुबरी का निवासी विष्णु राय, धुपगुड़ी के मल्लिपाड़ा का निवासी सीतानाथ राय व मयनागुड़ी के पश्चिम बड़गिला का निवासी मंगला राय शामिल है।

बैकुंठपुर वन विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत रात को गुप्ता सूचना पाकर मयनागुड़ी से धुपगुड़ी जाने वाली 27 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभियान चलाकर चार किलोग्राम हाथी के दांत के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इसमें सुनील राय सिविल इंजीनियर है, जो हल्दिया में काम करते हैं। वह इंजीनियर के साथ तस्करी का काम भी करता है। तस्करों के गिरोह से जुड़ा हुआ है। इस क्रम हाथी का दांत असम से नेपाल तस्करी करने की योजना बनाई गई थी।

इससे पहले ही सभी तस्करों को धर दबोचा गया। बैग में हाथी के दांत के छोटे-छोट टुकड़े भरकर ले जाया जा रहा था। ये लोग अंतरराष्ट्रीय तस्करी के गिरोह में शामिल हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.