निगेटिव रिपोर्ट आने पर पांच मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी
जागरण संवाददाता गंगटोक कोविड-19 संक्रमित 5 व्यक्तियों को पूरी तरह स्वास्थ्य होने तथा निगेटिव रिप
जागरण संवाददाता, गंगटोक : कोविड-19 संक्रमित 5 व्यक्तियों को पूरी तरह स्वास्थ्य होने तथा निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल ने छुट्टी दी है। जो सीधे अपने घर रवाना हो गए। सभी होम क्वारंटीन में रहेंगे।
यह जानकारी स्वास्थ्य सचिव डा. पीटी भूटिया ने दी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार तक गुरुवार की शाम तक 63 संक्रमित लोगों का आकड़ा आया था। जिसमें से इलाज के बाद 5 को छुट्टी देने के बाद अब कुल 58 कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्तियों का इलाज शहर के सोच्यागैंग स्थित न्यू एसटीएनएम सदर अस्पताल के कोविड वार्ड में चल रहा है। उन्होंने आकड़ा भी जारी किया है। जिसमें न्यू एसटीएनएम में अन्य प्रदेश से घर लौटने वाले सभी का नुमेना जाच होती है। जिसमें 3785 को जाच हुई है। जिसमें से 3438 व्यक्तियों की निगेटिव रिपोर्ट आई है। हालाकि वे सभी क्वारंटीन में है। इसी तरह 58 को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इलाजरत है। इस संक्रमित व्यक्तियों में 31 महाराष्ट्र से वापस आने वाले लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।