Move to Jagran APP

सुंदरवन में इको टूरिज्म विकसित करने में जुटा मत्स्य विभाग

राज्य मत्स्य विकास निगम की ओर से दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरवन में फिश इको टूरिज्म परियोजना विकसित करने का काम शुरू किया गया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 01 Dec 2018 03:54 PM (IST)Updated: Sat, 01 Dec 2018 03:54 PM (IST)
सुंदरवन में इको टूरिज्म विकसित करने में जुटा मत्स्य विभाग
सुंदरवन में इको टूरिज्म विकसित करने में जुटा मत्स्य विभाग
कोलकाता, जेएनएन। राज्य मत्स्य विकास निगम (एसएफडीसी) की ओर से दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरवन में ''फिश इको टूरिज्म परियोजना'' विकसित करने का काम शुरू किया गया है। शनिवार को विभाग की ओर से यह जानकारी एक विज्ञप्ति के जरिए दी गई है।

इसमें बताया गया है कि सुंदरबन के चंदनपीरी क्षेत्र में इस पर्यटन परियोजना को विकसित किया जा रहा है। यह क्षेत्र गंगासागर जाने के लिए रास्ते में पड़ने वाले नामखाना से 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

loksabha election banner

खास बात यह है कि सुंदरबन क्षेत्र को यूनेस्को द्वारा प्राकृतिक विरासत स्थल घोषित किया गया है। ऐसी जगह में इस तरह का पर्यटन केंद्र स्थापित करने के बाद ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यहां बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आएंगे।

इससे राज्य का राजस्व भी बढ़ेगा और स्थानीय लोगों को भी बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। बताया गया है कि इसे विकसित करने का काम 2020 तक पूरा हो जाएगा और अगले साल दिसंबर महीने तक इसे आम लोगों के लिए खोला जा सकता है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.