इस्लामपुर में फिर चली गोली, व्यापारियों ने विधायक एवं पुलिस का किया घेराव
इस्लामपुर में फिर तनाव हो गया है। इसका मुख्य कारण कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस की रैली में शामिल किसी शख्स द्वारा फायरिंग किया जाना है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 05:08 PM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 05:35 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। इस्लामपुर में बुधवार की दोपहर बाद फिर फायरिंग से तनाव हो गया है। व्यापारियों ने विधायक कन्हैयालाल अग्रवाल तथा मौके पर पहुंची पुलिस का घेराव शुरू किया है। इनकी मांग है कि गोली चलाने वाले को गिरफ्तार किया जाए। हालांकि इस फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है।
बताया गया कि दोपहर बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं ने शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में रैली निकाली थी। इस रैली का आयोजन व्यापारियोें में विश्वास जगाना था कि वे भाजपा के बंद को नकारें। तृणमूल कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा करेंगे। आरोप है कि इसी रैली में शामिल किसी ने फायरिंग कर दी। कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई। इसके बाद व्यवसायी आक्रोशित हो गए। उनकी मांग है कि गोली चलाने वाले शख्स की गिरफ्तारी की जाए।
गौरतलब है कि इस्लामपुर की ही घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को प्रदेश बंद का आह्वान किया गया था। इस बंद को विफल करने के लिए तृणमूल कांग्रेस के लोग भी सड़क पर उतरे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें