अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-जुहा की नमाज
सिलीगु़ड़ी तथा आसपास के इलाकों में ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की गई।
By Edited By: Published: Wed, 22 Aug 2018 12:12 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 12:56 PM (IST)
सिलीगुड़ी, जेएनएन। बुधवार को सिलीगु़ड़ी तथा आसपास के इलाकों में ईद-उल-जुहा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाइयां दीं। इस अवसर पर सामूहिक रूप से केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील भी की गई। जामा मस्जिद में नमाजियों की काफी भीड़ थी। कंचनजंघा स्टेडियम में भी बकरीद की नमाज अदा की गई।
जामा मस्जिद के इमाम गुलाम अरशद बरकती ने बताया कि नमाज के बाद देश में अमन की दुआ की गई। केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अंजुमन खिदमत-ए-खल्क के तत्वावधान में चंदा एकत्रित किया गया। इसे जिलाधिकारी के माध्यम से केरल भेजा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें