पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की बहाली की मांग पर भाजपा का सिलीगुड़ी में प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की बहाली समेत अन्य मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सिलीगुड़ी के एसडीओ कार्यालय के सामने शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 01:08 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 01:08 PM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की रक्षा की मांग को लेकर सिलीगुड़ी में एसडीओ कार्यालय के सामने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक नबर मंडल कमिटी की ओर से शुक्रबार को प्रदर्शन किया गया। इसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष पंकज साह कर रहे थे।
पंकज साह के साथ जिला सचिव कन्हैया पाठक ने कहा कि राज्य में गणतंत्र समाप्त हो गया है। नकली शराब पीकर लोग मर रहे हैं। असामाजिक तत्वों का बोलबाला है। सिलिगुड़ी के आसपास जमीन माफिया पर लगाम लगाने के नाम पर एक समुदाय के कुछ लोगों को पकड़कर पार्टी के बड़े नेताओं के इशारे पर सरकारी जमीन पर कब्ज़ा का खेल चल रहा है।
पैसे के लेनदेन को लेकर टीएमसी के बीच की गुटबाजी खुलकर सामने आई है। खपरैल इलाके में जमीन पर लगातार कब्ज़ा किया जा रहा है। गली-गली में ड्रग्स का कारोबार किया जा रहा है। इल पर लगाम लगाने में प्रशासन सक्षम नहीं है। विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपाई वापस लौट गए। प्रदर्शन को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें