पुलिस की गाड़ी से कुचलकर लॉटरी टिकट बिक्रेता की मौत, सड़क जाम व विरोध प्रदर्शन
पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से लॉटरी टिकट बिक्रेता की मौत होने के बाद लोग भड़क गए।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 09:54 AM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 09:54 AM (IST)
नागराकाटा [संवादसूत्र]। चालसा के गोलाई इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत दिवस गुरुवार की सुबह पुलिस की गाड़ी से कुचलकर स्थानीय लॉटरी विक्रेता मोहम्मद काइमशा (46) की मौत हो गई। साथ ही उसकी बेटी राशनी खातून गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया तथा विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूचना पर मेटली थाना से बड़ी संख्या में पुलिस बल लेकर ओसी प्रवीर दत्त घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से बातचीत कर मामले को शांत कराया। माल महकमा पुलिस अधिकारी देवाशिष चक्रवर्ती ने कहा कि पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक मेटली थाने का एक पुलिस अधिकारी चालक के साथ गाड़ी लेकर चालसा के गोलाई इलाके आया। इस दौरान चालक गाड़ी रोक कर एक दुकान में चाय पीने लगा। इस बीच पुलिस अधिकारी ने खड़ी गाड़ी को स्टार्ट कर गोलाई में घुमाने की कोशिश की। गाड़ी अनियंत्रित होकर लॉटरी की दुकान लगा रहे मोहम्मद काइमशा (46) पर जा चढ़ी। हादसे में लॉटरी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पिता की मदद कर रही बेटी राशनी खातून भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
मोहम्मद काइमशा चालसा के रेलगेट का रहने वाले थे। चालसा के परिवेश प्रेमी मानवेंद्र दे सरकार व अन्य लोगों ने बताया कि सुबह के समय स्थानीय लोग दैनिक कामकाज को शुरू ही किया था। दुकानें भी एक-एक कर खुल रहीं थीं। प्रतिदिन की तरह मोहम्मद काइमशा भी चालसा गोलाइ में टेबल लगाकर लॉटरी सजा रहा थे। उनकी बेटी राशनी पिता की मदद कर रही थी। हादसे में काइमशा की मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस की गाड़ी व पुलिस कर्मियों को घेर लिया। पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन करने लगे। अंतत: मेटली थाना के ओसी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें