स्टेशन पर शव बरामद
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शहर के वार्ड 18 स्थित टाउन रेलवे स्टेशन से शुक्रवार शाम एक व्
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Feb 2020 10:50 PM (IST)Updated: Sat, 29 Feb 2020 06:23 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर के वार्ड 18 स्थित टाउन रेलवे स्टेशन से शुक्रवार शाम एक व्यक्ति का शव पाया गया। उसकी पहचान मोहम्मद मीर हुसैन 53 के रुप में की गयी है। वह पास के ही राणा बस्ती का निवासी था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी है। वार्ड पार्षद व परिवार वालों से मिल रही जानकारी के अनुसार मीर हुसैन काफी दिनों से बीमार चल रहा था। शराब की लत के कारण वह शराब के लिए घर में विवाद कर रहा था। पैसा नहीं मिलने के कारण वह नाराज होकर चार दिन पहले ही घर से निकल गया था। उसे घर के पास टाउन स्टेशन के निकट देखा जा रहा था। अचानक उसकी लाश देखकर परिवार वालों को स्थानीय लोगों ने जानकारी दी। उसके बाद आगे की प्रक्रिया की गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें