बलिदान दिवस पर याद किये गए श्याम प्रसाद मुखर्जी
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सेवा समिति की ओर से भारत केसरी डा. श्याम प्रसा
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सेवा समिति की ओर से भारत केसरी डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी का 66वां बलिदान दिवस शनिवार को मनाया गया। इस मौके पर उनके बलिदान को याद किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस मौके पर कहा गया कि उनके बलिदान की वजह से ही कश्मीर भारत से अलग नहीं हो पाया और आज भी भारत का अभिन्न अंग बना हुआ है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। कश्मीर के लाल चौक पर झंडा फरहाने के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इस दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। उनकी मौत की जांच तत्कालीन सरकार ने नहीं कराया। लेकिन उनके मौत के रहस्य को बताया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनसंघ के नाम से जो राजनीतिक दल अस्तित्व में आया और बाद में उसे भारतीय जनता पार्टी का नाम दे दिया गया। पार्टी के गठन में श्याम प्रसाद मुखर्जी का अतुलनीय योगदान रहा। इसी क्रम में संस्था के अन्य सदस्यों ने भी उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संस्था की ओर से बिमल कृष्ण बनिक, महेंद्रनाथ राय, चैतीली बनर्जी, मानस भट्टाचार्य, बालेश्वर रजक, आदित्य दागुप्ता सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।