Move to Jagran APP

Darjeeling Politics : पूर्वोत्तर के दो दिवसीय दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सुकना में करेंगे रात्रि विश्राम

Darjeeling Politics रविवार की सुबह सेना के विमान से जाएंगे सिक्किम। जवानों का हौसला के लिए इस बार भी सीमा पर दशहरा मनाएंगे। दार्जिलिंग जिला की सीमाएं अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से जोड़ती है और इसे चिकन नेक में पूरे विश्व में जाना जाता है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 05:21 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 10:07 PM (IST)
Darjeeling Politics : पूर्वोत्तर के दो दिवसीय दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सुकना में करेंगे रात्रि विश्राम
केंद्रीय रक्षा मंत्री का पूर्वोत्तर का दो दिवसीय दौरा कई मायने में खास माना जा रहा है।

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय पूर्वोत्तर दौरे पर शनिवार दिन के 2:30 बजे बागडोगरा स्थित एयर फोर्स के  अल्फा जॉन में विशेष विमान जून में से पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से 33 कोर सेना मुख्यालय सुकना पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन यानी रविवार की सुबह सेना के विशेष विमान से सिक्किम के लिए रवाना होंगे। सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जवानों का हौसला के लिए इस बार भी सीमा पर दशहरा मनाएंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री का पूर्वोत्तर का दो दिवसीय दौरा कई मायने में खास माना जा रहा है।  

loksabha election banner

कई मायने में खास माना जा रहा है दौरा

दार्जिलिंग जिला की सीमाएं अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से जोड़ती है और इसे चिकन नेक में पूरे विश्व में जाना जाता है। राजनाथ सिंह का दौरा उस वक्त हो रहा है जब पूर्वी लद्दाख में चीन से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों के बीच 6 महीने से गतिरोध जारी है. बताया गया कि इस दौरान राजनाथ दशहरे पर जवानों के साथ शस्त्र पूजन भी किया था। भारत का गृह मंत्री था उस वक्त भी दशहरा या दीपावली पर जवानों के बीच जाते रहे हैं। उसी परंपरा के तहत इस वर्ष दशहरा में सिक्किम के जवानों के साथ एलएसी पर वे दशहरा मनाएंगे।

परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे राजनाथ 

दो दिवसीय दौरे के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार दोपहर सिक्किम जाएंगे और इस दौरान वह भारतीय सेना की कुछ सीमा चौकियों का दौरा करेंगे तथा इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। सूत्र ने बताया, 'रक्षा मंत्री शनिवार रात सैनिकों के साथ दशहरा मनाएंगे। सिंह पिछले कुछ साल से दशहरा पर 'शस्त्र पूजा' कर रहे हैं. पिछले साल फ्रांस के दौरे के दौरान दशहरा के मौके पर उन्होंने तटीय शहर बॉर्डिऑक्स में 'शस्त्र पूजा' की थी। एक अधिकारी ने बताया कि दशहरा मनाने के लिए रक्षा मंत्री के सिक्किम जाने से सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा।

6 महीने से चल रहा भारत चीन गतिरोध 

रक्षा मंत्री राज्य में कई सड़क और पुलों का उद्घाटन भी करेंगे। इन सड़कों और पुलों की बदौलत अब भारतीय सेना के आवागमन में और ज्यादा आसानी होगी। इस दौरान वो सीमा की फॉरवर्ड लोकेशन्स पर भी जाएंगे जहां पर इस वक्त सैनिकों की संख्या बढ़ाई गई है। मिल रही जानकारी के अनुसार भारत चीन के साथ बीते 6 महीने से सीमा विवाद में उलझा हुआ है। अप्रैल महीने में शुरू हुआ ये विवाद जून महीने के मध्य में गलवान घाटी की घटना के बाद बेहद गंभीर हो गया था। भारत ने अपने सैनिकों की शहादत को लेकर बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। भारत की तरफ से चीन को स्पष्ट किया जा चुका है कि सीमाओं पर अशांति के साथ दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य नहीं रह सकते।

सिक्किम में करेंगे ठाकुरबाड़ी का उद्घाटन 

सिलीगुड़ी: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सिक्किम यात्रा को लेकर शनिवार को राज्य के मुख्य सचिव एससी गुप्ता की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। राजधानी गंगटोक के ताशीलिंग स्थित सचिवालय में आयोजित इस बैठक में डीजीपी, मुख्यमंत्री के सचिव, जिलाअधिकारी, 17 माउंटेन डिवीजन और सीमा सड़क संगठन के अधिकारी आदि उपस्थित थे। राज्य के गृह विभाग के प्रधान सचिव आर. तेलंग ने रक्षा मंत्री की व्यवस्था और दौरे के विवरण के बारे में जानकारी दी।

रिपोर्टिंग और मीडिया कवरेज संभालेंगे

मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार दूरदर्शन और राज्य सूचना तथा जनसंपर्क विभाग रिपोर्टिंग और मीडिया कवरेज का कार्य संभालेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए सेना और राज्य प्रशासन के बीच संवाद स्पष्ट होना चाहिए। साथ ही कोई अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री सिंह रविवार को राजधानी गंगटोक में ठाकुरबाड़ी मंदिर का भी उद्घाटन करेंगे। उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री सिंह आज दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) पहुंच गए हैं। वह रविवार को सिक्किम का दौरा करेंगे। इस दौरान, राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करने और सेना के जवानों के साथ चर्चा करने का भी कार्यक्रम है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.