नवरात्रि में डांडिया व रास गरबा का हो रहा आयोजन, महिलाएं उत्साह के साथ ले रहीं भाग
नवरात्रि में मां दुर्गा के रिझाने के लिए विभिन्न स्थानों पर डांडिया व रास गरबा का आयोजन किया जा रहा है। सिलीगुड़ी व गंगाराम में महिलाओं ने काफी उत्साह के साथ इसमें भाग लिया।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 15 Oct 2018 11:11 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 11:12 PM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। बर्दमान रोड स्थित शिवम पैलेस में आयोजित 15वें विशाल भगवती जागरण के दूसरे दिन सोमवार को भगवती जागरण समिति के सभी 108 सदस्य परिवार के साथ गरबा नृत्य और डांडिया खेल के माध्यम से माता रानी को रिझाने में लगे रहे।
पश्चिम बंगाल में पूरी तरह से गुजरात का माहौल बना हुआ है। आयोजन समिति की ओर से विष्णु केडिया, संजय शर्मा, कन्हैया लाल गोयल, सज्जन अग्रवाल, विमल डालमिया, चंद्रकांत मोहता, नटवर नकिपुरिया, अनिल वंसल, आनंद अग्रवाल, अरिहंत पारख, दिलीप अग्रवाल आदि नृत्य के माध्यम से मां से प्रत्येक वर्ष उत्तर बंगाल की इस पुण्य भूमि पर सुख समृद्धि और शांति की कामना करते नजर आए। कहते हैं कि गरबा और डांडिया के माध्यम से देवी दुर्गा प्रसन्न होती हैं।
गंगारामपुर में भी डांडिया का आयोजन किया गया। राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने जमकर डांडिया नृत्य किया। इसमें पुष्पा शर्मा, अंजू शर्मा, प्रभा आदि शामिल थीं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें