सिलीगुड़ी में जुलूस निकाल कांग्रेसियों ने मनाया जीत का जश्न
राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार व कांग्रेस की जीत की खुशी में सिलीगुड़ी के 25 नंबर वार्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय जुलूस निकाला गया।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 10:13 AM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 10:13 AM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार व कांग्रेस की जीत की खुशी में 25 नंबर वार्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय जुलूस निकाला गया।
इस दौरान बैनर, पोस्टर प्रदर्शित करते हुए व नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने देश के समस्त नागरिकों को कांग्रेस की जीत की बधाई दी व आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही एक-दूसरे को गुलाल लगा कर व मिठाइयां खिला आर गले मिल कर कांग्रेस समर्थकों ने एक-दूजे को दलीय जीत की बधाई दी। इस उपलक्ष्य में खूब ढोल-ताशे बजे व आतिशबाजी हुई। इस विजय जुलूस में कांग्रेस के सैकड़ों समर्थक सम्मिलित हुए व वार्ड के विभिन्न प्रमुख मार्गों का परिभ्रमण किया।
संवाददाताओं से बातचीत में 25 नंबर वार्ड की पार्षद सीमा साहा ने कहा कि 2019 के आम चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देखे जा रहे पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम से यह सिद्ध हो गया है कि जनता का मूड भाजपा के खिलाफ है। 2014 वाली लहर अब समाप्त हो चुकी है। यह भाजपा के अंत की शुरुआत है। 2019 में देश से भाजपा का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। देश के लोग केंद्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध हैं। विभाजन व सांप्रदायिकता की राजनीति अब नहीं चलेगी। किसान विरोधी और पूंजीपति प्रेमी रवैया अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 2019 में भाजपा का और बुरा हाल होगा।
इस विजय जुलूस में दार्जिलिंग जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष जयंत साहा, 25 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद सुशील राय, कांग्रेस नेता अजीत पाल व अन्य कई सम्मिलित रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें