Move to Jagran APP

केंद्र व राज्य सरकार सिक्किम के विशेष संवैधानिक अधिकार का कर रही उल्लंघन : कांग्रेस

सिक्किम के मिले विशेष संवैधानिक अधिकारों के हनन का आरोप कांग्रेस ने लगाया है।

By Rajesh PatelEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 11:28 AM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 11:28 AM (IST)
केंद्र व राज्य सरकार सिक्किम के विशेष संवैधानिक अधिकार का कर रही उल्लंघन : कांग्रेस
केंद्र व राज्य सरकार सिक्किम के विशेष संवैधानिक अधिकार का कर रही उल्लंघन : कांग्रेस

गंगटोक [जागरण संवाददाता]। भाजपा व राज्य में सत्ताधारी पार्टी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट सिक्किम को प्राप्त विशेष संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भरत बसनेत यह आरोप लगाया।
    सिक्किम प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हाल ही राज्य सरकार ने गृह मंत्रालय द्वारा निर्देशित विशेष अधिनियम को लागू करने के लिए विशेष अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार अन्य राज्यों के अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को सिक्किम में भी प्रमाण प्राप्त करने की छूट दी गई है।       इससे राज्य को प्राप्त विशेष संवैधानिक प्रावधान 371 (एफ) का उल्लंघन होगा। हालांकि उक्त अधिनियम लागू करने के लिए राज्य में 1985 में ही विस्तार हो गया था, लेकिन वर्तमान एसडीएफ सरकार ने इससे लागू किया। इससे राज्य के अनुसूचित जाति व जनजाति अधिकारों का हनन व सहुलियतों का बंटवारा होगा। राज्य सरकार को इस तरह के केंद्रीय अधिनियमों को लागू नहीं करना चाहिए।
  बसनेत ने कहा कि इसी कारण हम राज्य सरकार से इस अधिसूचना वापस लेने की मांग करते हैं। हालांकि राज्य के विशेष अस्तित्व को मिटाने के लिए भाजपा की ओर दबाव बनाया जा रहा है। इससे हम दुखी हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.