गांजा के साथ महिला गिरफ्तार
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी गांजा तस्करी के अवैध कारोबार में लिप्त एक महिला को न्यू जलपाईगुड़
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 10:28 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:20 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : गांजा तस्करी के अवैध कारोबार में लिप्त एक महिला को न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गुप्त जानकारी के आधार पर न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने श्रीपल्ली इलाका निवासी आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2 किलो गांजा भी बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी महिला अपने घर से ही गांजा का धंधा चलाती थी। उसे मंगलवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें