गाजलडोबा से चोरी की गई बोलेरो असम में बरामद, तीन गिरफ्तार
एनजेपी थाना पुलिस ने गाजलडोबा से चोरी बोलेरो (डब्ल्यूबी 86-22 को असम के घुबड़ी से बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बोलेरो को चोरों ने 29 अक्टूबर को गाजलडोबा से चुराया था।
By Edited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 11:43 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 10:45 AM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। एनजेपी पुलिस ने गाजलडोबा से चोरी की गई बोलेरो (डब्ल्यूबी 86-2286) को असम के धुबड़ी से सोमवार की रात बरामद कर लिया। इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट से रिमांड पर लिया है।
पकड़े गए आरोपितों के नाम टाकीमारी निवासी महादेव वर्मन और कूचबिहार निवासी रवि पासवान और शंभू दास है। इनसे पूछताछ के बाद वाहन को बरामद किया जा सका। एनजेपी थाना प्रभारी अनिवार्ण भट्टाचार्य ने बताया कि गत 29 अक्टूबर को गाजलडोबा टाकीमारी से बोलेरो की चोरी की गई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 13 नवंबर को टाकीमारी निवासी महादेव बर्मन को गिरफ्तार किया गया। उसके बताने पर कूचबिहार से दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर सात दिनों की रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान ही तीनों ने बोलेरो को असम के धुबड़ी में होने की जानकारी दी। इसके बाद वहां से गाड़ी को बरामद कर लिया गया। तीनों ने पुलिस को बताया कि बंगाल के सीमांत क्षेत्र में इन दिनों वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। गिरोह वाहनों को उड़ा कर उन्हें असम या भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में बिक्री कर देता है। तीनों से पुलिस को कुछ और अहम जानकारी मिली है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें