Move to Jagran APP

असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपा ने बढ़ाए सहायता के हाथ, अमिताभ बच्चन ने पीड़ितों के लिये मांगी मदद

असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भाजपा ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के सभी प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के कार्यकर्ता इस कार्य में उतर गए हैं।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 12:08 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 12:08 PM (IST)
असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपा ने बढ़ाए सहायता के हाथ, अमिताभ बच्चन ने पीड़ितों के लिये मांगी मदद
असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपा ने बढ़ाए सहायता के हाथ, अमिताभ बच्चन ने पीड़ितों के लिये मांगी मदद

कोलकाता, जेएनएन। असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भाजपा ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के सभी प्रकोष्ठ एवं मोर्चा के कार्यकर्ता इस कार्य में उतर गए हैं।

loksabha election banner

वे बुधवार को हावड़ा, सियालदह, दमदम रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न बाज़ार इलाकों एवं चौराहों पर लोगों से सहायता राशि एकत्र कर रहे हैं। संग्रहित राशि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए भेजी जाएगी।

प्रदेश भाजपा महासचिव संजय सिंह ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता आज इलाकों में घूम - घूम कर बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद राशि एकत्रित करेंगे। गरियाहाट चौराहे, लेक माल एवं हावड़ा स्टेशन पर सहायता राशि संग्रह करने का कार्य चल रहा है। 

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद को उतरे अमिताभ बच्चन

जानकारी हो कि बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ गए हैं।अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लोगों से असम बाढ़ पीड़ितों के लिये मदद मांगी है। अमिताभ ने ट्वीट किया है कि असम मुश्किल में है। बाढ़ ने बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

अमिताभ बच्चन समाज सेवा से जुड़े रहते हैं। हाल ही में वे पानी बचाव के लिए मोदी सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम का समर्थन करते नजर आए थे। अब वे असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी आगे आ गए हैं।अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लोगों से असम बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद मांगी है। बिग बी ने कई सारे ट्वीट्स शेयर किए हैं और लोगों से मदद की अपील की है।

गौरतलब है कि असम में बारिश और बाढ़ की कहर जारी है। असम में बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या सोमवार को 67 हो गई, जबकि वन विभाग के अधिकारियों ने 187 जानवरों के मारे जाने की बात कही है। इसमें 15 एक सींग वाले गैंडे, एक हाथी और 100 से अधिक हिरण शामिल हैं।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक बाढ़ से सोमवार तक 33,55,837 लोग अभी भी प्रभावित हैं।बाढ़ से धेमाजी, बिस्वनाथ, दरांग, बरपेटा, नालबाड़ी, चिरांग, बोंगइगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सलमारा, कामरूप (मेट्रो), कामरूप, मोरीगांव, नागौन, जोरहाट, गोलाहाट व कचर जिले के 2000 से ज्यादा गांवों पर असर पड़ा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.