भाजपा ने खोला चुनाव कार्यालय
जागरण संवाददातासिलीगुड़ी भाजपा ने अभी से ही चुनावी तैयारी शुरू कर ली है। जबकि चुनाव तिथियों क
जागरण संवाददाता,सिलीगुड़ी: भाजपा ने अभी से ही चुनावी तैयारी शुरू कर ली है। जबकि चुनाव तिथियों की अब तक घोषणा भी नहीं हुई है। इसी कड़ी में भाजपा ने सिलीगुड़ी नगर निगम के अधीन वार्ड 37 में अपना चुनाव कार्यालय भी खोल लिया है। रविवार को इसका उद्घाटन जलपाईगुड़ी के भाजपा सांसद जयंत राय ने किया। इस मौके पर पार्टी के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिलाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल के अलावा महासचिव राजू शाह तथा भाजपा के और भी कई नेता उपस्थित थे।
इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सासद जयंत राय ने आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा द्वारा सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में भाजपा की लहर है। ममता बनर्जी तथा तृणमूल काग्रेस को सत्ता से जाना है। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ना केवल सिलीगुड़ी बल्कि पूरे उत्तर बंगाल के साथ-साथ राज्य भर में गृह मंत्री अमित शाह से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं तमाम बड़े नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया है। कई नेताओं ने एक तरह से यहां कैंप लगा दिया है। हाल ही में भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय आए थे। उन्होंने भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की थी। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में सूचना और तकनीक की मदद से किस तरह से चुनाव प्रचार हो एवं आम लोगों तक पहुंचा जा सके इसकी जानकारी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की दी थी।
-जागरण ब्यूरो