भाजपा सांसद ने किया सीएए के समर्थन में प्रचार
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी भाजपा नेता सह जलपाईगुड़ी के सांसद जयंत राय ने शुक्रवार को ि
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : भाजपा नेता सह जलपाईगुड़ी के सांसद जयंत राय ने शुक्रवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के सात नंबर मंडल स्थित वार्डो में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में प्रचार किया। इस मौके पर शिखा चटर्जी के साथ भाजपा जिला महासचिव राजू साहा व अन्य नेता उपस्थित थे। इस दौरान कई लोगों ने सांसद से पूछा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की क्या तैयारी है। इसके जबाव में उन्होंने कहा कि यहां के मतदाता चाहते है कि नगर निगम पर भाजपा कब्जा करे। इस दिशा में पार्टी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आजादी के बाद से पड़ी समस्याओं का एक के बाद एक लगातार समाधान करने में जुटी है। इसी कड़ी में नागरिकता संशोधन कानून बनाया गया। जब उनसे यह पूछा गया कि दिल्ली समेत अन्य कई स्थानों पर हिसा के बाद क्या इस कानून पर कोई असर पड़ेगा? उन्होंने कहा कि इस कानून पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर भारत के आम नागरिकों का आपस में ही झगड़ना इसलिए दुखद है क्योंकि यह विषय पूरी तरह संवैधानिक समीक्षा के घेरे में है। बेशक इस कानून के विरोध में पूरे देश में जगह-जगह धरने व प्रदर्शन हो रहे हैं परन्तु कानून की वैधता की शिनाख्त केवल भारत के सर्वोच्च न्यायालय में ही होगी।