बिजली कíमयों को किया गया सम्मानित
जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी भाजपा नक्सलबाड़ी मंडल के तरफ से गुरुवार को बिजली कर्मचारियों व अधि
जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी:
भाजपा नक्सलबाड़ी मंडल के तरफ से गुरुवार को बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कर्मचारियों व अधिकारियों को हेंड सैनिटाइजर व मास्क दिये गये। भाजपा नेता दिलीप बडाई ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष श्यामल राय समेत रामाशकर दास, सदानंद बर्मन आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कोरोना महामारी के बीच पश्चिम बंगाल में एम्फन चक्रवात ने भयानक तबाही मचायी है। इसका असर नक्सलबाड़ी क्षेत्र में भी देखा गया था। बिजली व्यवस्था चरमरा गई थी। काफी संख्या में बिजली के पोल व तार क्षतिग्रस्त हुए थे। कोरोना के इन संकट के समय भी बिजली कर्मचारियों ने रातों-रात बिजली व्यवस्था को सुचारू कर दिया। इसके मद्देनजर आज भाजपा के तरफ से बिजली विभाग के सभी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।