भारत-भूटान मित्रता के 50 वर्ष पूरे होने पर साइकिलिंग अभियान
भारत और भूटान की मित्रता के पचास साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय सेना तथा रॉयल भूटान सेना के जवानों ने संयुक्त रूप से साइकिलिंग की।
By Edited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 11:29 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 11:03 AM (IST)
सिलीगुड़ी [जागरण संवाददाता]। भारत और भूटान के बीचमित्रता के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सेना की कृपाण डिवीजन की ओर से संयुक्त साइकिलिंग व ट्रैकिंग अभियान का आयोजन किया गया था। इसमें भारतीय सेना के साथ रॉयल भूटान सेना के भी जवानों ने शिरकत की।
गत 13 नवंबर को भूटान के हाडिजोंग से यह अभियान शुरू हुआ था। इसमे्ं दोनों देशों के 19 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। भारतीय सेना से मिली जानकारी के अनुसार अभियान में जवानों ने दुर्गम व चुनौतीपूर्ण पहाड़ी इलाकों से गुजरते हुए 169 किलोमीटर की दूरी तय की। इसका समापन समारोहपूर्वक बीते सोमवार को इंडियन आर्मी स्टेशन बिन्नागुड़ी में हुआ। समापन के अवसर पर समारोह के दौरान अभियान में शामिल जवानों की हौसला आफजाई की गई। सेना की ओर से बताया गया कि इस अभियान का उद्देश्य दोनों देशों के बीच परस्पर सहयोग और संबंधों को और प्रगाढ़ बनाना है। इस तरह के आयोजन समय-समय पर किए जाते हैं.

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें