जरूरतमंदों को कराया भोजन
जासं, सिलीगुड़ी : शादी की 25वीं साल गिरह पर एक दंपति ने करीब आठ सौ जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया। सिली
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 09:13 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jun 2020 06:23 AM (IST)
जासं, सिलीगुड़ी : शादी की 25वीं साल गिरह पर एक दंपति ने करीब आठ सौ जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया। सिलीगुड़ी नगर निगम के 43 नंबर वार्ड के प्रकाश नगर निवासी संजय सिंह ने अपनी शादी की 25वीं साल गिरह अनोखे अंदाज में मनाई। अपनी पत्नी बबिता सिंह के साथ उन्होंने चंपासारी के समर नगर इलाके में गरीब व असहाय लोगों को भोजन कराया। बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों को पौधे भी बांटे गए। इस अवसर पर समाजसेवी मुन्ना प्रसाद, अनिल बिंदल, नवीन अग्रवाल, नागेंद्र सिंह व अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें