Move to Jagran APP

Bengal fifth Phase Voting: दार्जिलिंग जिले के 12,22,190 मतदाता चुनेंगे पांच विधायक, जानें चुनाव से जुड़ीं सभी अहम बातें

बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 के पांचवें चरण के तहत शनिवार 17 अप्रैल को दार्जिलिंग जिले में भी मतदान होने जा रहा है। यहां दार्जिलिंग कर्सियांग माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सिलीगुड़ी और फांसीदेवा कुल पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इन सभी को मिला कर दार्जिलिंग जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 1222190 है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 04:54 PM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 04:54 PM (IST)
Bengal fifth Phase Voting: दार्जिलिंग जिले के 12,22,190 मतदाता चुनेंगे पांच विधायक, जानें चुनाव से जुड़ीं सभी अहम बातें
18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 26,435 नए मतदाता पहली बार करेंगे मताधिकार का प्रयोग

इरफ़ान-ए-आज़म, सिलीगुड़ी : बंगाल विधानसभा चुनाव-2021 के पांचवें चरण के तहत शनिवार 17 अप्रैल को दार्जिलिंग जिले में भी मतदान होने जा रहा है। यहां दार्जिलिंग, कर्सियांग, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी, सिलीगुड़ी और फांसीदेवा कुल पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। इन सभी को मिला कर दार्जिलिंग जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 12,22,190 है। इसमें 6,09,933 पुरुष और 6,12,243 महिला मतदाता हैं। वहीं, तृतीय लिंगी मतदाताओं की संख्या 14 है। इस बार जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 26,435 है। वर्तमान वर्ष 2021 के तहत जिले की अनुमानित जनसंख्या 17,38,385 है।

loksabha election banner

दार्जिलिंग जिले में, सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1,015 परिसर में मतदान होंगे। उसके लिए 1413 मुख्य एवं 306 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।दार्जिलिंग के जिलाधिकारी शशांक सेठी ने बताया कि 17 अप्रैल को मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। 15 अप्रैल को शाम 06:30 बजे से 17 अप्रैल को मतदान संपन्न होने तक हरेक मतदान केंद्र पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा  लागू रहेगी। इसके तहत मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में 5 व उससे अधिक लोगों का जमावड़ा वर्जित होगा।

केवल शांतिपूर्ण रूप में मतदान करने जाने वाले मतदाताओं और चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों व सुरक्षा बलों के जवानों को ही एकत्रित होने की छूट रहेगी।वहीं, सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के कमिश्नर डीपी सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की भी पूरी तैयारी कर ली गई है।सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में पुलिस बल के साथ ही साथ केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बलों की 53 कंपनियां चुनावी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। जिला प्रशासन ने हर किसी से बेखौफ हो कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। 

23-दार्जिलिंग विधानसभा क्षेत्र

क्षेत्रफल - 648.6 वर्ग किलोमीटर जनसंख्या - 4,30,771

लिंग अनुपात- 1,031

पुरुष मतदाता - 1,18,948

महिला मतदाता -1,22,657

तृतीय लिंगी मतदाता - 2

18-19 वर्ष के मतदाता - 4,685

कुल मतदाता - 2,41,607

शहरी मतदान केंद्रों की संख्या - 90

ग्रामीण मतदान केंद्रों की संख्या - 259

कुल मतदान केंद्रों की संख्या - मुख्य 321+28 सहायक

कुल मतदान परिसर की संख्या - 271

1 बूथ वाले मतदान केंद्र - 206

2 बूथ वाले मतदान केंद्र - 54

3 बूथ वाले मतदान केंद्र - 10

4 बूथ वाले मतदान केंद्र - 0

5 बूथ वाले मतदान केंद्र - 1

24-कर्सियांग विधानसभा क्षेत्र

क्षेत्रफल - 133.10 वर्ग किलोमीटर जनसंख्या - 3,34,222

लिंग अनुपात - 1,044

पुरुष मतदाता - 1,14,361

महिला मतदाता -1,19,425

तृतीय लिंगी मतदाता - 2

18-19 वर्ष के मतदाता - 4,673

कुल मतदाता - 2,33,788

शहरी मतदान केंद्रों की संख्या - 45

ग्रामीण मतदान केंद्रों की संख्या - 289

कुल मतदान केंद्रों की संख्या - मुख्य 292+42 सहायक

कुल मतदान परिसर की संख्या - 264

1 बूथ वाले मतदान केंद्र - 206

2 बूथ वाले मतदान केंद्र - 48

3 बूथ वाले मतदान केंद्र - 8

4 बूथ वाले मतदान केंद्र - 2

5 बूथ वाले मतदान केंद्र - 0

25-माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (एससी) विधानसभा क्षेत्र

क्षेत्रफल - 423.80 वर्ग किलोमीटर जनसंख्या - 3,48,293

लिंग अनुपात - 1,005

पुरुष मतदाता - 1,41,376

महिला मतदाता -1,42,073

तृतीय लिंगी मतदाता - 2

18-19 वर्ष के मतदाता - 7269

कुल मतदाता - 2,83,451

शहरी मतदान केंद्रों की संख्या - 0

ग्रामीण मतदान केंद्रों की संख्या - 390

कुल मतदान केंद्रों की संख्या - मुख्य 307+83 सहायक

कुल मतदान परिसर की संख्या - 207

1 बूथ वाले मतदान केंद्र - 86

2 बूथ वाले मतदान केंद्र - 79

3 बूथ वाले मतदान केंद्र - 26

4 बूथ वाले मतदान केंद्र - 11

5 बूथ वाले मतदान केंद्र - 1

6 बूथ वाले मतदान केंद्र - 2

7 बूथ वाले मतदान केंद्र - 1

26-सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र

क्षेत्रफल - 41.90 वर्ग किलोमीटर जनसंख्या - 2,61,212

लिंग अनुपात - 967

पुरुष मतदाता - 1,14,349

महिला मतदाता -1,10,531

तृतीय लिंगी मतदाता - 6

18-19 वर्ष के मतदाता - 3,312

कुल मतदाता - 2,24,886

शहरी मतदान केंद्रों की संख्या - 313

ग्रामीण मतदान केंद्रों की संख्या - 0

कुल मतदान केंद्रों की संख्या - मुख्य 245+68 सहायक

कुल मतदान परिसर की संख्या - 95

1 बूथ वाले मतदान केंद्र - 14

2 बूथ वाले मतदान केंद्र - 28

3 बूथ वाले मतदान केंद्र - 14

4 बूथ वाले मतदान केंद्र - 13

5 बूथ वाले मतदान केंद्र - 10

6 बूथ वाले मतदान केंद्र - 13

7 बूथ वाले मतदान केंद्र - 3

27-फांसीदेवा (एसटी) विधानसभा क्षेत्र

क्षेत्रफल - 453.98 वर्ग किलोमीटर जनसंख्या - 3,13,708

लिंग अनुपात - 972

पुरुष मतदाता - 1,20,899

महिला मतदाता -1,17,557

तृतीय लिंगी मतदाता - 2

18-19 वर्ष के मतदाता - 6,406

कुल मतदाता - 2,38,458

शहरी मतदान केंद्रों की संख्या - 0

ग्रामीण मतदान केंद्रों की संख्या - 333

कुल मतदान केंद्रों की संख्या - मुख्य 248+85 सहायक

कुल मतदान परिसर की संख्या - 178

1 बूथ वाले मतदान केंद्र - 54

2 बूथ वाले मतदान केंद्र - 99

3 बूथ वाले मतदान केंद्र - 19

4 बूथ वाले मतदान केंद्र - 06

5 बूथ वाले मतदान केंद्र - 0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.