Move to Jagran APP

समर नगर में बासंती दुर्गा पूजा

जागरण संवाददाता सिलीगुड़ी शहर से सटे चंपासारी के समर नगर में धूम-धाम से बासंती दुर्गा पूजा क

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 10:49 PM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 10:49 PM (IST)
समर नगर में बासंती दुर्गा पूजा
समर नगर में बासंती दुर्गा पूजा

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर से सटे चंपासारी के समर नगर में धूम-धाम से बासंती दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है।

loksabha election banner

बीते सात वर्षो से समर नगर महिला जनकल्याण समिति की ओर से इलाके के समर नगर सार्वजनिक खेल मैदान में बासंती दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। उक्त जानकारी देते हुए पूजा आयोजक कमिटी की ओर से तपन मंडल ने बताया मंगलवार को महाअष्टमी की पूजा के साथ देवी को पायस-लूची और अन्न का भोग लगाया गया। इस बार के आयोजन में कमेटी की ओर से हर्षिता चक्रवर्ती, अंजना सरकार, ज्योतिका साहा, कल्पना चक्रवर्ती, लक्ष्मी दास व अन्य की सराहनीय भूमिका रही।

मंगलवार को अष्टमी की पूजा पूरे विवि-विधान से किया गया। साथ ही इलाकाई लोगों ने महानंदा नदी में अष्टमी स्नान भी किया। बुधवार को देवी के नौवें रुम की पूजा-अर्चना की जाएगी। गुरुवार को देवी को विदा करने के बाद शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जित किया जाएगा। शुक्रवार को देवी के नौवीं रुप की पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी प्रसाद वितरण किया जाएगा। तपन मंडल ने आगे बताया कि पूजा के दौरान कोरोना से बचाव के सभी मानकों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। --------

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी : शहर से सटे चंपासारी के समर नगर में धूम-धाम से बासंती दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है।

बीते सात वर्षो से समर नगर महिला जनकल्याण समिति की ओर से इलाके के समर नगर सार्वजनिक खेल मैदान में बासंती दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है। उक्त जानकारी देते हुए पूजा आयोजक कमिटी की ओर से तपन मंडल ने बताया मंगलवार को महाअष्टमी की पूजा के साथ देवी को पायस-लूची और अन्न का भोग लगाया गया। इस बार के आयोजन में कमेटी की ओर से हर्षिता चक्रवर्ती, अंजना सरकार, ज्योतिका साहा, कल्पना चक्रवर्ती, लक्ष्मी दास व अन्य की सराहनीय भूमिका रही।

मंगलवार को अष्टमी की पूजा पूरे विवि-विधान से किया गया। साथ ही इलाकाई लोगों ने महानंदा नदी में अष्टमी स्नान भी किया। बुधवार को देवी के नौवें रुम की पूजा-अर्चना की जाएगी। गुरुवार को देवी को विदा करने के बाद शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जित किया जाएगा। शुक्रवार को देवी के नौवीं रुप की पूजा अर्चना के बाद खिचड़ी प्रसाद वितरण किया जाएगा। तपन मंडल ने आगे बताया कि पूजा के दौरान कोरोना से बचाव के सभी मानकों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.