Move to Jagran APP

West Bengal: जीजा की बहन पर डोरे डालना पड़ा महंगा, गिरफ्तार

Youth Arrested. जीजा की बहन को भगाने के आरोप में सिलीगुड़ी से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

By Edited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 10:01 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 05:23 PM (IST)
West Bengal: जीजा की बहन पर डोरे डालना पड़ा महंगा, गिरफ्तार
West Bengal: जीजा की बहन पर डोरे डालना पड़ा महंगा, गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सिलीगुड़ी। Youth Arrested. जीजा की छोटी बहन पर डोरे डालना एक युवक को महंगा पड़ गया। उत्तर प्रदेश से किशोरी को भगाकर लाने के आरोपी को पुलिस ने सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया है। साथ ही, नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी युवक का नाम विशाल यादव (19) है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी नव युवक को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए शनिवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस वापस रवाना हो गई है। फरार होने के करीब पांच महीने बाद उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अंतर्गत फतेहगंज (पश्चिम) थाने की पुलिस टीम उसकी तलाश में शनिवार सुबह सिलीगुड़ी पहुंची।

prime article banner

सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा थाना पुलिस की सहायता से आरोपी को माटीगाड़ा के ठोकर इलाके से गिरफ्तार किया गया। किशोरी को भी बरामद कर लिया गया। किशोरी को भी आज ही अदालत में पेश किया गया। दोनों को वापस ले जाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सिलीगुड़ी अदालत के समक्ष पेश कर पांच दिन के ट्रांजिट रिमांड देने की अपील की। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते वर्ष तीन अक्टूबर को बरेली के मेहतरपुर गांव निवासी एक नाबालिग लकड़ी को लेकर आरोपी फरार हो गया था। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने फतेहगंज (पश्चिम) थाने में शिकायत दर्ज कराई। फतेहगंज (पश्चिम) थाना पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 363 और 366 के तहत मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की। पहले लड़की को लेकर आरोपी विशाल हरियाणा चला गया था। पुलिस की भनक लगते ही वे दोनों सिलीगुड़ी आ पहुंचे। ऐसे दोनों ने एक दूसरे से प्यार करने की बात कही है।

सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा इलाके में आरोपी विशाल यादव का ननिहाल है। रिश्तेदारों की मदद से वह माटीगाड़ा के ठोकर इलाके में किराए पर रहने लगा। इनके सिलीगुड़ी में होने की भनक लगते ही पीछे लगी उत्तर प्रदेश पुलिस शनिवार को माटीगाड़ा थाना पुलिस की सहायता से दबिश दी और दबोच लिया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की का बड़ा भाई आरोपी विशाल यादव का बहनोई है। सिलीगुड़ी पहुंची उत्तर प्रदेश के फतेहगंज (पश्चिम) थाने की तीन सदस्यीय पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे सब इंसपेक्टर जागेन्द्र सिंह ने बताया कि माटीगाड़ा थाना पुलिस ने काफी सहायता की। उनकी मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद किया जाना संभव हुआ है। आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड मांगी गई है। अदालत का निर्देश मिलते ही दोनों को लेकर उत्तर प्रदेश की पुलिस टीम फतेहगंज के लिए रवाना हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.