असम से बंगाली समुदाय को बाहर करने का प्रयास
यदि समय रहते भाजपा को केंद्र की सत्ता से नहीं हटाया गया तो देश में गृह युद्ध वाली स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।
जेकेनगर, जेएनएन। आसनसोल दक्षिण ग्रामीण तृणमूल कांग्रेस कमेटी के निमचा - आमकोला शाखा ने ब्लॉक अध्यक्ष बाबू राय के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा हटाओ, देश बचाओ अभियान के तहत बाइक रैली निकाली।
रैली निमचा कोलियरी तीन नंबर शिव मंदिर प्रांगण से निकलकर पूरे निमचा और आमकोला का भ्रमण कर आमकोला में पथसभा में तब्दील हो गई। पथसभा को संबोधित करते हुए तृकां के रानीगंज ब्लॉक अध्यक्ष बाबू राय ने कहाकि भाजपा देश को गर्त की ओर ले जा रही है।
यदि समय रहते भाजपा को केंद्र की सत्ता से नहीं हटाया गया तो देश में गृह युद्ध वाली स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा एनआरसी के माध्यम से बंगाली समुदाय के लोगों को असम से बाहर करना चाह रही है, जिसका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विरोध कर रही है।
उन्होंने कहा कि बंगाल में विकास कार्य के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में तृकां को मजबूत करना होगा। इस दौरान स्थानीय नेता शिबू यादव, अर्जुन ¨सह, देवनंदन पासवान, शेरू खान, अकबर खान , तिराट जीपी प्रधान मनोज यादव, अभय मंडल , रोटीबाटी उप प्रधान बिनोद नोनिया, सोष्टी मंडल ,राजेश आदि उपस्थित थे।