राज्य सचिवालय के पास युवक ने की आत्मदाह का प्रयास
राज्य सचिवालय के पास एक युवक ने शरीर में आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस घटना में वह काफी गंभीर गंभीर रूप से झुलस गया है।
हावड़ा, जागरण संवाददाता। राज्य सचिवालय के पास एक युवक ने शरीर में आग लगाकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस घटना में वह काफी गंभीर गंभीर रूप से झुलस गया है। उसका नाम बापन साहा बताया गया है। वह गोलाबाड़ी थानांतर्गत त्रिपुरा राय लेन का रहने वाला बताया गया है।
जानकारी के अनुसार बापन शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे एक डिब्बे में केरोसिन तेल लेकर नवान्न के पास पहुंचा। नवान्न के पास काफी अधिक सुरक्षा होने के कारण वह और अधिक आग नहीं बढ़ सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह सिर पर तेल ढालने के बाद जेब से माचिस निकाली और आग लगा ली। वह काफी तेजी से आग की लपट में बदल गया। आग में जल रहा बापन बचाने के लिए शोर भी मचा रहा था।
उसकी आवाज सुनकर कुछ दूरी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बुझा दिये। काफी गंभीर रूप से झूलसे युवक को हावड़ा जिला अस्पताल में लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे एसएसकेएम में रेफर कर दिया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार वह 95 फीसदी जल गया।
फिलहाल आग लगाये जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कुछ लोगों का अनुमान है कि संभवत: नौकरी के परेशान होने के बाद वह ऐसा कदम उठाया है। जबकि कुछ लोगों ने बताया कि घर से झगड़ा करने के बाद वह नवान्न के पास जाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। फिलहाल वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।